कोरबा। श्रमिक नेता जनकदास कुलदीप एवं ऊर्जाधानी भू विस्थापित किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष भैरोताल सुराकछार निवासी सपुरन कुलदीप की माता श्रीमती उमेंद कुंवर का शनिवार 14 फरवरी को शाम 8.30 बजे आकस्मिक दुःखद निधन हो गया। वे काफी धर्मप्राण महिला थीं तथा सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी भी निभाया करती थीं। उन्होंने निवास पर अंतिम सांस ली। रविवार 15 फरवरी को सुबह 10 बजे उनकी अंतिम विदाई (काठी-माटी) गृह ग्राम भैरोताल में नियत की गई है। श्रीमती उमेंद कुंवर के निधन की खबर से परिजनों सहित क्षेत्रवासियों व शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।





