कोरबा। श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन एवं सभी उपाध्यक्षाओं द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर केन्द्रीय उत्खनन कर्मशाला, गेवरा की प्रेरणा महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती निशा शर्मा के मार्गदर्शन में उनके सहयोगियों द्वारा 26 मार्च को शिव मंदिर में सामाजिक कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर इमलीछापर के आर्थिक रूप से कमजोर 21 बच्चों को फल, जूस एव स्टील की प्लेटों का वितरण किया गया।
यह सामाजिक एवं कल्याणकारी कार्यक्रम प्रेरणा महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती निशा शर्मा के मार्गदर्शन में उनके सहयोगियों श्रीमती प्रियंका खरे ,श्रीमती रश्मि टंडन,श्रीमती बबीता मेहरा, श्रीमती चाँदनी,श्रीमती इतिश्री बड़ई एवं श्रीमती शीला श्रीवास, श्रीमती संगीता सराफ के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




