0 आकृति महिला मंडल सेंट्रल वर्कशॉप का आयोजन
0 नारी शक्ति, सृजनात्मक सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को मिला भव्य मंच
कोरबा। श्रद्धा महिला मंडल,एसईसीएल, बिलासपुर की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन एवं समस्त उपाध्यक्षा के मार्गदर्शन में आकृति महिला समिति सेंट्रल वर्कशॉप सेंट्रल स्टोर, कोरबा द्वारा दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नारी राग रंग महोत्सव 2026 का आयोजन CWS हाउस कोरबा में किया गया ।
यह विशेष उत्सव हमारी महिला कर्मचारियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की पत्नियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को उजागर करने और उन्हें सम्मानित करने का एक अनूठा प्रयास है।
महोत्सव का शुभारंभ आकृति महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती नम्रता द्विवेदी एवं उनकी टीम की सदस्याओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया । तत्पश्चात कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक एवं आत्मीय स्वागत किया गया । दो दिवसीय महोत्सव में महिला अधिकारी, महिला कर्मचारी तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अर्धांगिनीयो ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मेहंदी, नृत्य, गायन, रंगोली, ग्रुप डांस, नुक्कड़ एवं अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर श्रीमती नम्रता द्विवेदी ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में कहा कि SECL कि प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन ने नारी राग रंग महोत्सव का अवसर प्रदान किया है उसका लाभ उठाते हुए महिलाओ को जितनी उड़ान भरनी है भर सकती है, साथ ही सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी ऐसी उत्साह, समर्पण एवं लगन के साथ होने वाले आयोजनों में बढ़ चढ़कर भाग लेने , अपनी प्रतिभा का निरंतर विकास करने एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
महोत्सव के समाप्ति पर सभी प्रतिभागियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्षा श्रीमती नम्रता द्विवेदी, श्रीमती सीमा राव, श्रीमती श्रद्धा गुप्ता, श्रीमती रोमा मंडल, श्रीमती सहाय, श्रीमती सुनीता जैन, बबीता सैनी ,श्रीमती अंजना पाराशर एवं श्रीमत अर्चना दुबे आदि उपस्थित रही ।






