0 67 वार्डों में सड़क, नाली, पानी और गौरव पथ सहित कई बड़ी परियोजनाओं की जानकारी, आगामी योजनाओं और नवाचारों का भी किया उल्लेख
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत ने अपने 16 माह के कार्यकाल की उपलब्धियों, आगामी विकास योजनाओं और नगर निगम के नवाचारों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। जारी जानकारी के अनुसार निगम क्षेत्र के सभी 67 वार्डों में सड़क, नाली, पेयजल, बिजली सहित बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए अब तक 537 करोड़ 434 लाख रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति मिल चुकी है। इनमें 76 कार्य पूर्ण, 149 कार्य प्रगति पर हैं, जबकि 209 कार्यों का शुभारंभ जल्द किया जाएगा।
महापौर ने बताया कि 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत सभी 67 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के लिए 115 कार्यों पर 36 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है और इनकी निविदा प्रक्रिया जारी है।
उन्होंने कहा कि शहर की बहुप्रतीक्षित गौरव पथ परियोजना के तहत लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से जैन चौक से आईटीआई चौक होते हुए कोसाबाड़ी चौक तक सड़क निर्माण का कार्य इसी माह शुरू किया जाएगा। इसके अलावा कोसाबाड़ी-घंटाघर-सीएसईबी चौक से सुनालिया पावर हाउस रोड तक डामरीकरण का टेंडर हो चुका है और बारिश के तुरंत बाद काम प्रारंभ होगा। साथ ही जिला खनिज न्यास मद से लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से प्रमुख सड़कों के जीर्णोद्धार और डामरीकरण का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है।
महापौर ने अन्य प्रस्तावित परियोजनाओं का भी उल्लेख किया। इनमें 22 करोड़ रुपये की लागत से सुनालिया ओवरब्रिज से अग्रसेन चौक तक सड़क एवं पुल निर्माण, सर्वमंगला पुल से दर्री डैम तक फोरलेन सड़क, कोसाबाड़ी चौक से रिसदी चौक तक 36 करोड़ रुपये की सड़क तथा आईटीआई चौक रामपुर से बालको चेकपोस्ट रेलवे फाटक तक 36 करोड़ रुपये की लागत से गौरव पथ निर्माण जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।
महापौर ने कहा कि निगम का लक्ष्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाते हुए सुनियोजित और दीर्घकालिक विकास सुनिश्चित करना है।

multi-frame: 1;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 46;