👉🏻 अधिकारी को सौंपा गया बेशरम के फूलों का गुलदस्ता
कोरबा। स्थानीय रेलवे प्रबंधन द्वारा किए जा रहे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान के विरोध में रेलवे अधिकारी को बेशरम के फूलों का गुलदस्ता युवा कांग्रेसियों ने भेंट किया। इसके बाद रेल अधिकारी द्वारा कार्यवाही करते हुये तुरंत झंडे को उतारने एवं नया झंडा लगाने का आश्वासन दिया गया।
युवा कांग्रेस के जिला महासचिव मधुसूदन दास के नेतृत्व में कोरबा रेलवे प्रबंधन के द्वारा मैले राष्ट्रध्वज को लगाये जाने के विरोध स्वरूप प्रदर्शन किया गया। रेलवे स्टेशन परिसर के प्रवेश द्वार पर ही विशालकाय तिरंगा ध्वज स्थापित किया गया है। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर भी यह मैला-कुचैला ध्वज लहराता रहा लेकिन इसे बदलने की जहमत नहीं उठाई गई। साथ ही यात्री ट्रेनों की लेटलतीफ़ी, गेवरा स्टेशन से पूर्व में चल रहे समस्त यात्री ट्रेनों को पुनः चलाने की माँग को लेकर ज्ञापन के साथ बेशरम के फूलों का गुलदस्ता देकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
उच्च अधिकारियों द्वारा तुरंत झंडा उतार कर नया लगाने,अधिकारी के ऊपर कार्यवाही करने,ट्रेनों की लेटलतीफ़ी एवं गेवरा स्टेशन से समस्त यात्री ट्रेनों को जल्द से जल्द चलाने के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रत्याशी अंकित श्रीवास्तव, एनएसयूआई उपाध्यक्ष आकाश राज,शैलेन्द्र कुर्रे,ब्लॉक अध्यक्ष बबलू मरूवा,कमल किशोर चन्द्रा,प्रमोद काकरे,पुष्पेंद्र कुर्रे, धनंजय राठौर,लक्की राठौर,खगेश बरेठ,विनय चौहान,रोहन चौहान,सूरज चौहान,विमल चौहान,छोटू जायसवाल,बजरंग सतनामी,आयुष यादव, दीपक कुमार,मनीष यादव,मार्कण्डे बरेठ,विनायक सिदार,आदर्श सोनी सहित अन्य युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


















