कोरबा। कोरबा सराफा एसोसिएशन की बैठक 31 अगस्त को पूर्व अध्यक्ष जगदीश सोनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सराफा व्यवसायियों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष राजू सोनी (दीपांशु बुलियन), सचिव राजेश सोनी (श्री ज्वैलर्स) और कोषाध्यक्ष कोमल जैन (वर्धमान ज्वैलर्स, निहारिका) को जिम्मेदारी दी गई है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि सराफा व्यापारियों के हितों की रक्षा के साथ ग्राहक हित में भी काम किया जाएगा। व्यापारियों के बीच तालमेल और एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया गया। बैठक में सदस्यों ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी।
अध्यक्ष राजू सोनी ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी की घोषणा जल्द से जल्द की जाएगी।
कोरबा सराफा एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन






