कोरबा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या सर्व यादव समाज कोरबा के द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सीतामणी से प्रारंभ यादव समाज की भव्य शोभायात्रा के स्वागत में युवा कांग्रेस नेता एवं युकां ब्लॉक अध्यक्ष प्रत्याशी अदनान मेमन सक्रिय नजर आए। शोभायात्रा में शामिल यादव समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और अन्य लोगों का उन्होंने पुष्प हार पहना कर स्वागत और चाय एवं शरबत पिलाकर सेवा-सत्कार किया।

अदनान मेमन की ओर से रैली के दौरान की गई इस पहल को समाज के बीच उनकी सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। सामाजिक आयोजनों में युवाओं की भागीदारी और समाज के लोगों के साथ संवाद को लेकर भी वे लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं।

इस दौरान युवा साथियों अनीश मेमन, अरमान मेमन, आदिल मेमन, इमरान मलिक (पिंटू), जीतू चंद्रा, ओम सिंह राजपूत, समीर शेख, रेहान खान और अल्तमस खान ने भी सेवा-सत्कार कर व्यवस्था में सहयोग किया।
अदनान मेमन ने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान और युवाओं के साथ मिलकर सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है।






