Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एक साल बाद वृद्धाश्रम में मिली मां, दोनों मिले तो फफक पड़े, फिर चेहरे खुशी से दमके
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

एक साल बाद वृद्धाश्रम में मिली मां, दोनों मिले तो फफक पड़े, फिर चेहरे खुशी से दमके

Admin
Last updated: 01/03/2025 2:56 PM
Admin
Share
3 Min Read
SHARE

कोरबा। एक साल पहले परिवार से दूर हुई 80 वर्ष की बुजुर्ग महिला की घर वापसी हुई है। बेटे सहित परिवार के अन्य सदस्य नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम पहुंचे और बुजुर्ग महिला को अपने साथ ले गए। वृद्धाश्रम परिवार ने सम्मान के साथ अपने साथी को विदा किया।

- Advertisement -

    नवदृष्टि समाजसेवी संस्था द्वारा संचालित प्रशांति वृद्धाश्रम में मेमबाई नामक बुजुर्ग महिला की फरवरी 2024 में एंट्री हुई थी। कोरबा रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति उन्हें वृद्धाश्रम छोड़ गया था। बुजुर्ग महिला परिवार के बारे में ठीक से जानकारी नहीं दे पा रही थी, उन्होंने रायगढ़ जिले का होना बताया था। लिहाजा उन्हें आश्रम में भर्ती कर लिया गया। हंसमुख, लेकिन शांत स्वभाव वाली मेमबाई पूरे आश्रम की चहेती बन गई थीं। इधर, सालभर बाद ऐसा समय आया कि उनके परिवार के लोगो को मेमबाई के नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम में होने की जानकारी मिली।

    - Advertisement -

      रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र के निवासी शिवनारायण पटेल परिवार के सदस्यों के साथ 28 फरवरी, 2025 को प्रशांति वृद्धाश्रम, कोरबा पहुंचे। उन्होंने केअरटेकर वीरू यादव से मुलाकात की और परिचय देते हुए अपनी मां को घर ले जाने की इच्छा जाहिर की। वीरू यादव ने नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद सादिक शेख को इस संदर्भ में जानकारी दी। पूरी पड़ताल और बुजुर्ग महिला मेमबाई से चर्चा करने के बाद शिवनारायण पटेल को अपनी मां को ले जाने की अनुमति दी गई। इधर, एक साल बाद जब मां ने अपने बेटे को देखा और बेटे ने मां को तो दोनों की आंखे डबडबा गईं। दोनों के चेहरों पर बिछड़ने का गम दूर हो चुका था और चेहरा खुशी से दमक रहा था। मेमबाई को बकायदा फूल माला पहनाकर उनकी आरती उतार विदा किया गया।

      बगैर अनुदान 20 साल से कर रहे संचालन

      नवदृष्टि समाजसेवी संस्था द्वारा प्रशांति वृद्धाश्रम का संचालन 20 वर्षों से किया जा रहा है। प्रशांति वृद्धाश्रम छग शासन के समाज कल्याण विभाग के अधीन है। 20 वर्ष पूर्व संस्था को इसका संचालन सौंपा गया था। खास बात यह है कि नवदृष्टि समाजसेवी संस्था द्वारा वृद्धाश्रम के संचालन के लिए किसी भी प्रकार का शासकीय अथवा गैर शासकीय अनुदान प्राप्त नहीं किया जाता है। संस्था अपने स्रोत तथा समय- समय पर मिलने वाले जनसहयोग से वृद्धाश्रम का संचालन करती है। वर्तमान में आश्रम में 22 महिला, पुरुष वरिष्ठ नागरिक निवासरत हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु और जरूरतमंद बुजुर्गों की यहां निःशुल्क भर्ती की जाती हैं। भोजन सहित अन्य सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जाती हैं।

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article खबर का असर:सड़क से हटाए गए मंच के सामान, जनता को राहत
                Next Article जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस पर छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के पदाधिकारियों ने दी बधाईयां
                KORBA BREAK: चंद्रमणि का हत्यारा कुणाल गिरफ्तार,पत्रकार संग बलवा और डकैती में भी संलिप्तता
                15/06/2026
                KORBA:दिनदहाड़े आतंक,रज्जाक ने BJP नेता का दोनों पैर तोड़ा, मंत्री लखन पहुंचे अस्पताल
                15/06/2026
                मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रबुद्धजनों, समाज प्रमुखों एवं धर्माचार्यों से मिले पदाधिकारी
                15/06/2026
                KORBA:सर्वाधिक मतों से जीते कमलेश यादव, प्रेस क्लब के संरक्षक निर्वाचित
                14/06/2026
                KORBA BREAK:लाखों का बैटरी स्क्रैप रवाना होने से पहले पकड़ाया, पर्यावरण विभाग ने पुलिस को सौंपा
                14/06/2026
                बालको के “सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर”
                13/06/2026
                KORBA BREAK: ASI के घायल पुत्र ने दम तोड़ा, कुछ आरोपी हिरासत में,डीजल चोरों से जुड़ रहे तार,अधिकृत पुष्टि नहीं
                12/06/2026
                KORBA:राधा मिश्रा की श्रद्धांजलि शोक सभा आज ग्राम तौलीपाली में
                12/06/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?