कोरबा। यातायात सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर आईटीआई एवं एकलव्य विद्यालय पोड़ी उपरोड़ा में अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) ट्रैफिक संजय शर्मा के आतिथ्य में जागरूकता शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। शिविर में लगभग 170 विद्यार्थी एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।
इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रायपुर से आए ट्रैफिक एआईजीपी संजय शर्मा ने उपस्थित लोगों को यातायात जागरूकता, साइबर अपराध, नशा मुक्ति आदि के के बारे में जानकारी दी।

श्री शर्मा ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए वाहन चालन कर हम न सिर्फ अपना जीवन सुरक्षित करते हैं बल्कि दूसरे लोगों की सुरक्षा का भी ख्याल रख सकते हैं। नशापान करके वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम व जागरूकता के लिए उन्होंने सबको मिलकर प्रयास करने पर जोर दिया।

ASI मनोज राठौर ने बताया कि इस दौरान कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्म नारायण तिवारी, यातायात विभाग से एएसआई ईश्वरी लहरे, राम नारायण रात्रे, कटघोरा थाना से प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, जय यादव, राकेश दुबे आदि भी उपस्थित थे।




