कोरबा। जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय युवा तुर्क कांग्रेस नेता अजय जायसवाल का जन्मदिन धूमधाम से उनके समर्थकों और शुभचिंतकों के द्वारा मनाया गया। गुरुवार 13 जून 2025 को उन्होंने अपने मॉर्निंग वॉक के साथियों के साथ अशोक वाटिका में एकत्र होकर अहमदाबाद में घटित हवाई हादसे में दिवंगत हुए यात्रियों के प्रति 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात श्री जायसवाल ने अपने मित्रों से जन्मदिन की बधाईयां और गुलदस्ते स्वीकार किये।
जन्मदिन के अवसर पर उन्हें सुबह से ही बधाईयों का सिलसिला चल पड़ा। कोरबा नगर स्थित निवास से लेकर गृहग्राम भिलाई बाजार और गेवरा बस्ती, दीपका कार्यालय में हरदीबाजार, दीपका, झाबर, बतारी, बिंझरी, विजयनगर सहित अन्य ग्राम के कार्यकर्ताओ और ग्रामीणों से भेट मुलाक़ात कर जन्मदिन मनाया। उसके बाद कुसमुंडा खदान प्रभावित भू विस्थापितों के साथ कुसमुंडा नीलकंठ कंपनी में जन्मदिन मनाया। आम और खास लोगों ने उन्हें टेलीफोनिक संपर्क के साथ प्रत्यक्ष मिलकर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ,यशस्वी और दीर्घायु जीवन की कामना की।

गेवरा बस्ती स्थित कार्यालय में भी उन्होंने अपने शुभचिंतकों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां बांटी और एक-दूसरे को केक खिलाया। अजय जायसवाल ने इस असीम स्नेह और जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए समस्त क्षेत्र वासियों के प्रति आभार/धन्यवाद व्यक्त किया है।