Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BALCO ने ‘क्वालिटी संकल्प’ से उत्पाद की गुणवत्ता और उत्कृष्टता को दिया बढ़ावा
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

BALCO ने ‘क्वालिटी संकल्प’ से उत्पाद की गुणवत्ता और उत्कृष्टता को दिया बढ़ावा

Admin
Last updated: 03/08/2025 12:56 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

कोरबा-बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘क्वालिटी संकल्प’ नामक एक गुणवत्ता परिवर्तन पहल की शुरुआत की है। यह कंपनी की ‘शून्य दोष’ प्राप्त करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है और विविध उत्पाद श्रेणियों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मासिक आयोजन में 300 से अधिक कर्मचारियों और व्यावसायिक भागीदारों ने भाग लिया, जिससे संयंत्र में गुणवत्ता के प्रति साझी जिम्मेदारी की संस्कृति को बढ़ावा मिला।

- Advertisement -

    बालको में गुणवत्ता हर उत्पादन चरण का अभिन्न और अनिवार्य हिस्सा है। कच्चे माल के चयन से लेकर अंतिम उत्पाद निरीक्षण तक सभी चरणों में गुणवत्ता जांच की जाती है। कोक, पिच, एल्युमिना और एल्यूमिनियम फ्लोराइड जैसे कच्चे माल की रासायनिक और भौतिक मापदंडों, कार्बन और सल्फर की मात्रा एवं कण आकार की सूक्ष्मता से जांच की जाती है ताकि स्मेल्टिंग प्रक्रिया की दक्षता बढ़ाई जा सके।

    - Advertisement -

    पॉटलाइन में धातु पिघलाने की प्रक्रिया के दौरान क्रायोलाइट अनुपात को नियंत्रित किया जाता है जिससे इलेक्ट्रोलिसिस की प्रभावशीलता बढ़े। उसके बाद उत्पन्न पिघले हुए एल्यूमिनियम की शुद्धता जांच की जाती है और फिर उसे कास्ट किया जाता है। कास्टिंग के बाद मिश्र धातु तत्वों के समान वितरण के उपरांत धातु की संरचनात्मक जांच की जाती है। इन सभी चरण पर की गई गुणवत्ता जांच न केवल उत्पाद की विश्वसनीयता सुनिश्चित करती है, बल्कि पर्यावरणीय रूप से जिम्मेदार और सस्टेनेबलव संचालन में भी योगदान देती है।

    ‘क्वालिटी संकल्प’ को ‘स्टैंडर्ड वर्क = क्वालिटी वर्क’ की थीम के अंतर्गत शुरू की गई है, जो यह दर्शाता है कि मानकीकृत प्रक्रियाएं ही उच्च गुणवत्ता प्राप्त करने की कुंजी होती हैं। यह मासिक पहल व्यक्तिगत स्तर पर व्यवहारिक बदलाव को बढ़ावा देकर, संगठन भर में गुणवत्ता से जुड़े कार्यों की शिक्षा, निगरानी और सुदृढ़ीकरण को बढ़ावा देती है। इससे बालको को धातु उद्योग में एक उच्च गुणवत्ता वाला एल्युमिनियम निर्माता बनने में मदद मिलेगी।

    बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि कंपनी में गुणवत्ता केवल एक लक्ष्य नहीं है, यह हमारा कार्य करने का तरीका है। हम अपने एल्यूमिनियम उत्पादन में गुणवत्ता को सर्वोपरि रखते हैं, और ‘क्वालिटी संकल्प’ जैसे पहल के माध्यम से हम एक ऐसी संस्कृति को विकसित कर रहे हैं जो व्यक्तिगत उत्तरदायित्व, व्यवहारिक परिवर्तन और सतत सुधार को बढ़ावा देती है। यह परिवर्तन हमें निरंतर और सस्टेनेबल उत्कृष्टता प्रदान करने के लिए सक्षम बनाएगा।
    क्वालिटी संकल्प के साथ-साथ बालको सालभर कई गुणवत्ता-संबंधी पहल को संचालित करता है, जैसे कि ‘क्वालिटी नॉलेज बाइट्स’ जो गुणवत्ता सिद्धांतों के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाली एक लर्निंग सीरीज है। कंपनी विश्व गुणवत्ता सप्ताह को उत्सव के रूप में मनाती है जिसमें विभिन्न इंटरैक्टिव कार्यक्रमों का आयोजन और ‘स्टैंडर्ड कार्निवल्स’ भी शामिल होती है।

    बालको को प्राप्त विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र इसकी गुणवत्ता, स्थायित्व और प्रचालन उत्कृष्टता को दर्शाते हैं। एल्यूमिनियम मूल्य श्रृंखला में स्थायित्व के लिए कंपनी को एल्युमिनियम स्टीवर्डशिप इनिशिएटिव (एएसआई) प्रमाणन प्राप्त है। इसके अलावा, 12 मिमी वायर रॉड्स, ईसी इंगॉट्स, अलॉय इंगॉट्स, प्राइमरी इंगॉट्स, रोल्ड शीट्स, कंडक्टर प्लेट्स और रोल्ड प्लेट्स की गुणवत्ता को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआईएस) द्वारा प्रमाणित किया गया है। साथ ही बालको को आईएसओ 9001:2015 (गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली), आईएसओ 14001:2015 (पर्यावरण प्रबंधन), आईएसओ 45001:2018 (कार्यस्थल स्वास्थ्य एवं सुरक्षा), आईएसओ 50001:2018 (ऊर्जा प्रबंधन), आईएसओ/आईईसी 17025:2017 (एनएबीएल मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला परीक्षण) और आईएटीएफ 16949:2016 (ऑटोमोटिव उद्योग के लिए उत्पादन व आपूर्ति) जैसे प्रतिष्ठित प्रमाणपत्र प्राप्त हैं, जो इसे उद्योग में गुणवत्ता और सतत विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाते हैं।

            Share This Article
            Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
            Share
            Previous Article जो संगठन में काम करने की इच्छा व्यक्त करे,उन्हें प्राथमिकता दें: जयसिंह
            Next Article पं.रविशंकर शुक्ल समाज सुधार के प्रणेता थे,विद्या भैय्या कुशल प्रशासक और उत्कृष्ट राजनेता
            KORBA:मॉल रोड बनाने में सहयोग करें पावर हाउस रोड के व्यापारी
            03/05/2026
            KORBA:घर में जबरन घुसी बहनें, प्रार्थिया के भाई से शादी कर लेने दावा
            03/05/2026
            KORBA:हेड मास्टर कौशिक सेवानिवृत्त, विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
            03/05/2026
            हाल-ए-कोरबा: व्यवस्था पर हावी होती हठधर्मिता…!
            02/05/2026
            KORBA:सुनार सहित 6 गिरफ्तार,सोने का बिस्किट,जेवरात व नगदी बरामद
            02/05/2026
            KORBA में 4 मई को “व्यापारियों का महाकुंभ” BNI Crystals चैप्टर का भव्य शुभारंभ
            02/05/2026
            KORBA:एक्टिवा से निकला नाग,सड़क पार कर बाइक में घुसा
            02/05/2026
            शोक: देवप्रकाश शर्मा (लाला) का निधन
            02/05/2026
            Saty Sanwad

            SATYANARAYAN PAL

            Editor

            Mob : +91-9151305911
            Email : satysanwad2023@gmail.com
            Address : Korba Chhattisgarh 495677

            UDYAM-CG-10-0016159

            Important Page

            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Privacy Policy
            • Terms and Conditions

            श्री गणेशाय: नमः

            छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

            © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

            Welcome Back!

            Sign in to your account

            Username or Email Address
            Password

            Lost your password?