🫵🏻 other allowances मद में असामान्य वृद्धि कर दिया अंजाम
बिलासपुर। बिलासपुर जिले के थाना कोटा में प्रार्थी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोटा नरेंद्र मिश्रा द्वारा इस सम्बंध में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया है।
बताया गया कि वर्ष सितंबर 2024 से फरवरी 2025 के मध्य बीईओ ऑफिस कोटा में पदस्थ लेखापाल नवल सिंह पैकरा एवं ऑफिस के कर्मचारी देवेंद्र कुमार पाल के द्वारा कूट रचना कर अपने other allowances मद में असामान्य वृद्धि कर शासकीय राशि लगभग 30 लाख रुपए गबन किया गया है। लिखित शिकायत पर थाना कोटा में अपराध क्रमांक 171/ 26 पर धारा 316 (5),318 (4),338, 340 (2) 336(3) ,3(5) बी एन एस के तहत अपराध दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।





