दुर्ग। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के आरोपी जेल में बंद निलंबित पुलिस आरक्षक सहदेव सिंह यादव को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। अपनी ड्यूटी से 127 दिन अनुपस्थित रहने व पुलिस रेग्युलेशन और एमपी/सीजी सिविल सेवा आचरण के नियम विरुद्ध आचरण करने, बिना विभागीय अनुमति के अपने बैंक खाते में धनराशि रखने पर विभागीय जांच के बाद बर्खास्त किया गया है। इस सम्बंध में दुर्ग एसपी ने आदेश जारी कर दिए हैं।