Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAK:देवांगन समाज की संस्था से निष्काषित किए गए कई पदाधिकारी व सदस्य
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

BREAK:देवांगन समाज की संस्था से निष्काषित किए गए कई पदाधिकारी व सदस्य

Admin
Last updated: 06/12/2024 9:38 PM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

0 6 वर्षों तक किसी पद, चुनाव और कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे

- Advertisement -

    0 समाज विरोधी गतिविधि में शामिल होने वाले विघटनकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही

    - Advertisement -

      रायपुर/कोरबा। संस्था प्रदेश देवांगन कल्याण समाज 2338 के द्वारा विशेष आमसभा का आयोजन 1 दिसम्बर 2024 को राजधानी रायपुर में आयोजित हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से कई निर्णय पारित किए गये।
      माँ परमेश्वरी भवन, सत्यम विहार कॉलोनी, रायपुर में सम्पन्न हुई बैठक में समाज का नया संगठन के निर्माण पर और समाज के विघटन से जनता के बीच आक्रोश का माहौल था। हर किसी के जुबान पर समाज की एकता को खंडित करने वालों के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने एक स्वर में समाज विरोधी गतिविधि में शामिल होने वाले विघटनकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की गई। उपस्थित जिला अध्यक्षों, संरक्षकगणो, सलाहकार मंडल और आमजनों से इस विषय में विस्तार से सलाह लिया गया। उसके पश्चात सभी की इच्छा अनुरूप प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन के द्वारा प्रस्ताव लाया गया कि समाज के नियमों का पालन न करने वाले, समाज विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाले और समाज की एकता और अखंडता को खंडित करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हो।

      इस विषय पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि प्रदेश देवांगन कल्याण समाज 2338 के पदाधिकारी परस देवांगन सचिव, वेदलाल देवांगन कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष मनोज देवांगन, चम्पालाल देवांगन संयुक्त सचिव हरीश देवांगन धमतरी संयुक्त सचिव, श्रीमती रेणु देवांगन कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती मोहिनी देवांगन, शरद कुमार देवांगन, आनंद देवांगन, राकेश देवांगन, होरिलाल देवांगन और अमरनाथ देवांगन को समाज के नियमों का पालन न करने एवं समाज को विखंडित करने में सहयोग करने तथा संस्था के सदस्यों में जलाल देवांगन, रामगोपाल देवांगन धमतरी, महेश देवांगन रायपुर, धनेश देवांगन खरोरा, अमृत लाल देवांगन चारामा एवं गजेंद्र देवांगन सदस्य, ओमप्रकाश देवांगन को आदतन पूर्व में भी इनके द्वारा किए गए कृत्यों को देखते हुए इन सभी पदाधिकारियों को संस्था और समाज के द्वारा दिए गए दायित्वों का निर्वहन नहीं करने, संस्था और समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने, संस्था और संस्था प्रदेश देवांगन कल्याण समाज के सदस्य होते हुए समानान्तर संगठन के निर्माण में सहयोग प्रदान कर समाज की एकता और अखंडता को खंडित करने के आरोप सिद्ध होने पर इन सभी को पद मुक्त कर संस्था प्रदेश देवांगन कल्याण समाज 2338 से सदस्यता समाप्त किया गया। ये सभी संस्था प्रदेश देवांगन कल्याण समाज 2338 को मानने वाले और जो संस्था के निर्वाचन में हिस्सा लिए ऐसे संगठन प्रदेश, जिला, राज, ब्लॉक, मंडल और ग्राम इकाई का किसी भी पद में 6 वर्षों तक सुशोभित नहीं हो पाएंगे न ही निर्वाचन में भाग ले पाएंगे और न ही इन्हें किसी कार्यक्रम में शामिल किया जाऐगा।

      0 12 नए पदाधिकारी नियुक्त किये गए
      विशेष आमसभा में हजारों लोगों की उपस्थिति में सर्व सहमति से निम्नलिखित प्रस्ताव भी पारित किए गए :-

      1. रिक्त हुए 12 पदों पर नये पदाधिकारियों की नियुक्ति कर उन्हें शपथ दिलाया गया जिनमें मुकेश देवांगन परपोडी (महासचिव), कोषाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद देवांगन रायपुर, उपाध्यक्ष श्रीमती रूखमणी देवांगन लाखे नगर रायपुर एवं बलराम प्रसाद देवांगन बिलासपुर, संयुक्त सचिव श्रीमती हर्षा देवांगन बालोद, दिलीप देवांगन धमतरी, कार्यकारिणी में श्रीमती रोशनी देवांगन, नरसिंग देवांगन, संदीप देवांगन, शांति लाल देवांगन, सोहन लाल देवांगन, श्रीमती रामेश्वरी देवांगन शामिल हैं।
      2. अब से पूरे प्रदेश के हर जिला, सभी राज, ब्लॉक, मंडल ग्राम इकाई में एक प्रदेश-एक नियम का प्रस्ताव पास किया गया।
      3. वर्ष में एक बार महासभा का आयोजन किया जाऐगा जिसमें प्रदेश में प्राप्त समस्त सामाजिक प्रकरण का निराकरण किया जाएगा।
      4. इस वर्ष 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सामाजिक बन्धुओं का सम्मान किया गया जाएगा।
      5. समाज सम्बंधित समस्त विवादों का निराकरण समाज में ही किया जाएगा न्ययालय या अन्य रास्ता अपनाने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही किया जाएगा।
      6. फर्म एवं सोसायटी में संस्था प्रदेश देवांगन कल्याण समाज 2338 का जो नियमावली है, उस नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव पारित किया गया।
      7. पूर्व में भी सामाजिक नियमावली बनाया गया है, उन पर पुनः विचार कर संशोधन किया जाएगा।
                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article एक साल में कोरबा के विकास का पहिया तेज रफ़्तार से दौड़ा, 300 करोड़ के कार्य शुरू: लखनलाल
                Next Article KORBA में NTPC के विरुद्ध भड़का आक्रोश,राखड़ डेम में प्रदर्शन कर काम बंद कराया
                रिश्वत लेते जनपद CEO सहित 3 गिरफ्तार
                16/06/2026
                KORBA:सड़क हादसे में विधायक राठिया के नाती सहित 2 की मौत,3 गंभीर
                15/06/2026
                KORBA UPDATE: रज्जाक अली गिरफ्तार,3 अन्य हमलावर साथी भी पकड़े गए
                15/06/2026
                KORBA:पूज्य सिंधी पंचायत की जम्बो कार्यकारिणी घोषित
                15/06/2026
                KORBA BREAK: चंद्रमणि का हत्यारा कुणाल गिरफ्तार,पत्रकार संग बलवा और डकैती में भी संलिप्तता
                15/06/2026
                KORBA:दिनदहाड़े आतंक,रज्जाक ने BJP नेता का दोनों पैर तोड़ा, मंत्री लखन पहुंचे अस्पताल
                15/06/2026
                मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रबुद्धजनों, समाज प्रमुखों एवं धर्माचार्यों से मिले पदाधिकारी
                15/06/2026
                KORBA:सर्वाधिक मतों से जीते कमलेश यादव, प्रेस क्लब के संरक्षक निर्वाचित
                14/06/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?