जांजगीर-चांपा। बलौदा थाना क्षेत्र के नवगवां में पत्नी पर खौलता हुआ तेल डालकर गंभीर रूप से जख्मी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 118(2), 85 BNS के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त 2026 की रात करीब 8:30 बजे महिला अपने घर में पूरी तल रही थी। इसी दौरान उसके पति बिरजू दिवाकर ने पीछे से आकर चूल्हे पर रखी खौलते तेल की कढ़ाई उठाई और महिला के ऊपर उड़ेल दी। घटना में उसका चेहरा और शरीर गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया।
उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने पर पीड़िता ने बलौदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 589/2026 दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की।
महिला के विरुद्ध गंभीर अपराध को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क और एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में बलौदा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अपराध स्वीकार करने के बाद आरोपी बिरजू दिवाकर पिता स्व. संतराम दिवाकर (46), निवासी नवगवां को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शामेश देव और आरक्षक लखेश विश्वकर्मा की भूमिका रही।
BREAK: पत्नी पर खौलता तेल उड़ेला, निर्दयी पति गिरफ्तार





