कोरबा। आगामी जिला पंचायत चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी समर्थित जिला पंचायत के प्रत्याशियों की सूची जारी की गई।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार कोरबा भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने आज भारतीय जनता पार्टी समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशियों की सूची जारी की। कोरबा जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कुल 12 क्षेत्र आते हैं लेकिन इनमें से तीन क्षेत्रों क्रमांक 2 4 और 12 को छोड़कर शेष 9 के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं।
![](https://satysanwad.com/wp-content/uploads/2025/01/1003208513-717x1024.jpg)