👉🏻 हत्यारा साथी प्रधान आरक्षक पकड़ा गया
रायगढ़। रायगढ़ में आज तड़के एक सनसनीखेज घटनाक्रम में ड्यूटी के दौरान रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के एक प्रधान आरक्षक ने अपने ही साथी प्रधान आरक्षक की गोली मार कर हत्या कर दी।
प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब 4 बजे RPF पोस्ट के अंदर हुई। ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक के एस लादेर ने अपने साथी प्रधान आरक्षक पी.के. मिश्रा पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगते ही पी.के. मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद साथी स्टाफ ने आरोपी आरक्षक के एस लादेर को काबू में कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि गोली चलाने की वजह क्या थी? घटनास्थल को सील कर फॉरेंसिक टीम पड़ताल कर रही है। वरिष्ठ RPF अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं।
CG BREAK:अलसुबह RPF पोस्ट में चली गोली,हेड कांस्टेबल की मौत




