रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने मंत्रिमंडल सहित 13 दिसंबर को साइंस कॉलेज रायपुर ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। श्री मोदी के अलावा केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सर्मा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक शाह, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, केन्द्रीय राज्यमंत्री बिसेश्वर तुडू, उप मुख्यमंत्री महाराष्ट्र देवेन्द्र फडणवीस, उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़, केन्द्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले विशेष तौर पर शपथ समारोह में शामिल होने आ रहे हैं। इनके अलावा अन्य गणमान्यजनों के साथ छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों से हजारों की संख्या में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रहेगी।
