कोरबा। शहर के मेन रोड गुप्ता गली निवासी एवं फलों के थोक विक्रेता आशिका प्रसाद पांडेय (नचकऊ) के पुत्र दीपक पांडेय (दीपू) का शनिवार रात निधन हो गया। 32 वर्षीय दीपू काफी लंबे समय से अस्वस्थ थे वे बिलासपुर के डिलाइट हॉस्पिटल में उनका वर्तमान में उपचार कराया जा रहा था। शनिवार को हालत बेहद सीरियस होने पर रायपुर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल ले जाते वक्त रास्ते मे दम तोड़ दिया। निधन का समाचार से परिजनों सहित शुभचिंतकों व तमाम फल विक्रेताओं में शोक व्याप्त है। वे अपने पीछे माँ-पिता,पत्नी व दो भाई अजय-आकाश पांडेय सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा गुप्ता गली स्थित निवास से दोपहर 12 बजे प्रारम्भ होगी व मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में अंतिम विदाई दी जाएगी।








