कोरबा। जिले के ग्राम रजकम्मा निवासी गजानंद शर्मा के पुत्र बजरंग शर्मा का 6-7 नवम्बर की मध्य रात्रि आकस्मिक देहावसान हो गया। निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनका अंतिम संस्कार रजकम्मा स्थित मुक्तिधाम में आज प्रातः 11 बजे होगा। सर्व ब्राह्मण समाज कटघोरा ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें… ऊं शांति।



