Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:वार्ड 5 का चुनाव रद्द करने की मांग, निराकरण पर निगाह
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:वार्ड 5 का चुनाव रद्द करने की मांग, निराकरण पर निगाह

Admin
Last updated: 19/02/2025 10:12 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

कोरबा-रजगामार। वार्ड क्रमांक 5 का चुनाव रद्द कर पुनः चुनाव कराने की मांग करते हुए कलेक्टर को आवेदन सौंपा गया है।

- Advertisement -

    जिला निर्वाचन अधिकारी सह कलेक्टर अजीत वसंत को आवेदन लिखकर ग्राम पंचायत रजगामार वार्ड क्रमांक 05 के पंचायत निर्वाचन में मितानीन श्रीमती दुर्गा सारथी पर आरोप लगाया गया है कि वह विरोधी पार्टी के लिए खुला प्रचार कर रही थी। उसकी ड्यूटी वार्ड क्रमांक 17 में लगी थी लेकिन वार्ड क्रमांक 05 में आदेश के बिना कार्य करते हुए वोटरों को प्रभावित कर विरोधी पार्टी को लाभ दिलाया गया है इसलिए वार्ड 5 का चुनाव निरस्त किया जाय।

    - Advertisement -

      पीड़ित कौशल चौरसिया ने बताया कि श्रीमती दुर्गा सारथी वार्ड क्रमांक 05 की मतदाता है और विरोधी पार्टी के पक्ष में शुरू से प्रचार-प्रसार कर रही थी। संशोधित आदेश क्रमांक / 30 / ज.पं / निर्वा / 2025 कोरबा दिनांक 15/02/2025 के तहत मतदान दल कर्मचारियों के सहयोग हेतु मतदान केंद्र क्रमांक 97 में वार्ड क्रमांक 05 प्रा.शा. रजगामार कालोनी क. न. 1 में दुर्गा सारथी का ड्यूटी नहीं लगाया गया था जबकि मतदान केंद्र क्रमांक 109 में वार्ड क्रमांक 17 हेतु दुर्गा सारथी (मितानिन) का ड्यूटी लगाया गया था। वह वार्ड क्रमांक 05 का निवासी होने और विपक्षी उमीदवार जितेन्द्र राठौर के प्रमुख समर्थक के रूप में वार्ड क्रमांक 05 में चुनाव प्रचार प्रसार भी कर रही थी। जिनकी ड्यूटी आपके द्वारा वार्ड क्रमांक 05 में नहीं लगाए जाने के बाद भी निर्वाचन ड्यूटी के रूप में विरोधी उमीदवार के पक्ष में वोट करवा रही थी। कौशल चौरसिया के अभिकर्ता के द्वारा आपत्ति करने के बाद पीठासिन अधिकारी के ‌द्वारा दुर्गा सारथी मितानिन से पूछा गया की क्या आपकी ड्यूटी वार्ड क्रमांक 05 में लगायी गई है क्या? तो आदेश दिखाइये। दुर्गा सारथी मितानिन ने जवाब देते हुए कहा जी मेरा इयूटी वार्ड क्रमांक 05 में ही लगाया गया है कहते हुए झूठ बोली लेकिन पीठासीन अधिकारी के ‌द्वारा बिना किसी आदेश के उन्हें वार्ड क्रमांक 05 में ड्यूटी करने पर रोक नहीं लगाया और न किसी आदेश के बारे में जानकारी लिया गया। इस तरह वह अंदर-बाहर होकर वार्ड क्रमांक 05 के वोटरों जिनमें उनके रिश्तेदार एवं पड़ोसी भी शामिल हैं, उन्हें प्रभावित करते रही और विपक्षी पार्टी के प्रत्याशी को वोट दिलाते रही। इसमें निर्वाचन के कार्य में लगाये गए कर्मचारियों की कार्यशैली भी संदेहास्पद है। कौशल के मुताबिक यह भी जानकारी मिला है कि विरोधी अभियार्थी के द्वारा सुनियोजित तरीके से मतदाता पर्ची प्राप्त कर मितानिन दुर्गा सारथी के माध्यम से फर्जी वोट भी बैलेट बाक्स में डलवाया गया है इसलिए इनका अपराध बहुत ही गंभीर प्रवृति का है इसलिए वार्ड क्रमांक 5 ग्राम पंचायत रजगामार का चुनाव तत्काल रद्द कर पुनः चुनाव कराते हुए संबंधित पर कठोर कार्यवाही करने की मांग की गई है। अब देखना है कि चुनाव से पहले और चुनाव के बाद भी संवेदनशील बने रहे रजगामार पंचायत के इस मामले में कलेक्टर क्या निर्णय लेते हैं?

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article अधिवक्ता संघ ने किया नवनिर्वाचित पार्षद नूतन का सम्मान
                Next Article KORBA:निर्वाचित जनपद सदस्यों और सरपंचों की सूची…मिल रही बधाईयां
                KORBA BREAK:लाखों का बैटरी स्क्रैप रवाना होने से पहले पकड़ाया, पर्यावरण विभाग ने पुलिस को सौंपा
                14/06/2026
                बालको के “सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर”
                13/06/2026
                KORBA BREAK: ASI के घायल पुत्र ने दम तोड़ा, कुछ आरोपी हिरासत में,डीजल चोरों से जुड़ रहे तार,अधिकृत पुष्टि नहीं
                12/06/2026
                KORBA:राधा मिश्रा की श्रद्धांजलि शोक सभा आज ग्राम तौलीपाली में
                12/06/2026
                KORBA:जुआड़ियों की टारगेट में पुलिस…! हरि साहू का सज रहा फड़,दो लोगों को पकड़ा तो सच उगला,फिर टँकी पर चढ़कर पुलिस को ही धमकाया
                12/06/2026
                शोक: बाबूलाल पाल का निधन,आज अंत्येष्टि
                12/06/2026
                जवाली में भाजयुमो ने प्रधानमंत्री के लिए किया रूद्राभिषेक
                10/06/2026
                KORBA BREAK:ओंकार ठाकुर,माधुरी एडिशनल कलेक्टर बने-सरोज महिलांगे,सीमा पात्रे, तुलाराम ज्वाइंट कलेक्टर पदोन्नत
                10/06/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?