➡ शहीद एवं दिवंगत पुलिस जवानों को श्रद्वाजंली अर्पित कर श्रीमद् भागवत कथा श्रवण किये
➡ श्री कृष्ण लीला एवं गोवर्धन पुजा का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु हुये भावविभोर
मुंगेली पुलिस लाइन में जिला पुलिस परिवार द्वारा आयोजित हो रहे श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, वरिष्ठ विधायक मुंगेली पन्नूलाल मोहले एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने उपस्थिति दर्ज कराई। इन सभी के साथ मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने उन सभी शहीद एवं दिवंगत पुलिस जवानों को श्रद्धाजंलि अर्पित किये जिन्होंने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान कर देश एवं समाज की सुरक्षा मे बहुमुल्य योगदान दिये। ऐसे शहीद एवं दिवंगत पुलिस जवानों के परिवारों का मनोबल बढ़ाये तथा श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा सुनकर आनंदित हुए।

सभी ने व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया। भजन में सभी वरिष्ठजन, पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी एवं पुलिस परिवार सम्मिलित हुए।
इन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा से सकाम कर्म, निष्काम कर्म, ज्ञान साधना, सिद्धि, भक्ति अनुग्रह, मर्यादा, निर्गुण सगुण रहस्यों का ज्ञान अर्जित होता है। इस आयोजन से हमें यह सीख मिली कि धर्म, भक्ति, कर्तव्य और बलिदान ही सच्ची पूजा हैं जो हमें जीवन में सत्य, सेवा और समर्पण की राह पर अग्रसर करती हैं।

व्यास पीठ में विराजमान महराज अमाकांत मिश्र एवं सूरज मिश्र के आशीर्वाद का, जिनके मार्गदर्शन से यह धार्मिक आयोजन सफल हो रहा है, जिसका आभार भी व्यक्त करते हैं। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के चौथे दिन कृष्ण लीला एवं गोर्वधन पुजा का कथावाचन सुनकर पुलिस परिवार एवं श्रद्वालुगण भावविभोर हुये।

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने इस अवसर पर कहा कि पुरा पुलिस परिवार सदैव समर्पित है सुरक्षित और शांतिपूर्ण समाज के निर्माण में और हम ऐसे आयोजनों के माध्यम से शहीद एवं स्वर्गीय पुलिस जवानों के त्याग और समर्पण को याद रखेंगे और उनके परिवारों के साथ खड़े रहेंगे।





