0 विश्वविद्यालय के ब्वायज हास्टल से गायब हुये छात्र को कोटा पुलिस ने नागपुर से बरामद किया
बिलासपुर-कोटा। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च 2026 को सूचक राजा मिश्रा पिता हरप्रसाद मिश्रा 42 साल, निवासी फिरंगीपारा कोटा थाना कोटा के द्वारा थाना में आकर गुम इंसान रिपोर्ट कराया था। गुमशुदा कालेज छात्र रोहित कुमार पिता अमरेन्द्र कुमार 20 साल, निवासी महावीर कालोनी संगम चौक, गया जिला-गया बिहार हाल पता बिलासपुर जिला के डाॅ.सीवी रमन युनिवर्सिटी कोटा के छात्रावास में रह कर बी. फार्मेसी चतुर्थ सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा है जो 6 मार्च को छात्रावास से गायब हो गया। छात्रावास परिसर व उसके सहपाठियो से पूछताछ कर पता तलाश किया गया, पता नहीं चलने पर थाना कोटा में गुम इंसान क्रमांक 29/2026 कायम कर पता तलाश में लिया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए लगातार पतासाजी की जा रही थी। गुम इंसान के क्लासमेट, छात्रावास के बच्चो का काॅल डिटेल, बैंक एकाउंट का डिटेल प्राप्त कर बारीकी से अवलोकन कर आसपास बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन, ग्रामीणो को फोटो दिखाकर एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज, सायबर सेल सीडीआर प्राप्त कर सीडीआर अवलोकन किया गया। दमोह, मथुरा, वृन्दावन में जाकर पतासाजी किया गया पर कोई पता नही चला। इस बीच टेक्निकल एविडेंस के आधार पर गुम इंसान रोहित कुमार के नागपुर में होने की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल टीम रवाना कर 26 अप्रैल को नागपुर में बरामद कर थाना लाया गया। पूछताछ कर कथन में गुम इंसान रोहित कुमार ने बताया कि वह ऑनलाइन गेमिंग में संलिप्त था। कई लोगों से उधारी लेकर गेम में पैसे लगाता था, जिसे अपने पिताजी को बताने से डरता था। इसी डर से प्लानिंग कर हॉस्टल से भागा था।
बरामदगी के बाद रोहित कुमार को उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेश चौहान, एएसआई गोपाल खाण्डेकर, आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू, आरक्षक 656 अनिल साहू, आरक्षक 252 जलेश्वर साहू, सायबर सेल आरक्षक प्रशांत राठौर की विशेष भूमिका रही।






