Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छग में SIR के बाद निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन, जानें अपने जिले का आंकड़ा
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

छग में SIR के बाद निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन, जानें अपने जिले का आंकड़ा

Admin
Last updated: 21/02/2026 9:55 PM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

👉🏻आयोग ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया- राज्य में 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार 914 मतदाता पंजीकृत, 2 लाख 34 हजार 994 मतदाताओं की वृद्धि हुई (शुद्ध वृद्धि)

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान शुरू किया गया है। राज्य भर में दिनांक 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुए और चार महीने तक लगातार चले एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान के विभिन्न चरणों के प्रभावी संचालन के बाद आज दिनांक 21.02.2026 को निर्वाचक नामावली की अंतिम प्रकाशन किया गया। मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने, मतदाता सूची से अपना नाम हटवाने या प्रविष्टियों में संशोधन से संबंधित दावे और आपत्तियां दिनांक 23.12.2025 से 22.01.2026 के बीच प्रस्तुत किए गए थे। प्राप्त दावे आपत्तियों का निराकरण दिनांक 14 फरवरी 2026 तक किया गया।
निर्वाचक नामावली की अंतिम प्रकाशन (Final Electoral Roll) के अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवन्त कुमार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के सभी नागरिकों को इस अभियान में अभूतपूर्व सहयोग देने के लिए बधाई आभार व्यक्त किया।
निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) (Special Intensive Revision) का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए 33 जिला निर्वाचन अधिकारियों, 90 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (EROs), 1990 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AEROs), 27,196 बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) और 38,846 बूथ लेवल एजेंटों (BLAs) सहित कई स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही है। राज्य के मतदाताओं का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ है। मीडिया, राजनीतिक दलों और अन्य संगठनों का भी सहयोग प्राप्त हुआ।

- Advertisement -

      👉🏻प्रमुख आंकड़े और उपलब्धियांः
      डिजिटलीकरणः कुल 2,12,30,737 मतदाताओं में से 1,84,95,920 मतदाताओं से गणना फॉर्म प्राप्त हुए, जिनका पूर्ण रूप से डिजिटलीकरण किया गया।
      घर-घर सर्वेः बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) द्वारा निरंतर घर-घर जाकर सर्वे किया गया, जिसमें मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित और दो स्थानों पर पंजीकृत मतदाताओं की पहचान की गई।
      👉🏻मतदाताओं की संख्या में बदलावः
      प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची से पहले: 2,12,30,737 मतदाता।
      प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची के प्रकाशन के बाद: 1,84,95,920 मतदाता।
      निर्वाचक नामावली की अंतिम प्रकाशन के बाद 1,87,30,914 मतदाता।
      शुद्ध वृद्धि (Net Addition): प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची के प्रकाशन के बाद अंतिम सूची में 2,34,994 मतदाताओं की वृद्धि हुई है।
      👉🏻 प्रक्रिया और पारदर्शिताः
      SIR की घोषणा के बाद से ही राज्य भर के 2,12,30,737 मतदाताओं को गणना फॉर्म के वितरण से लेकर भरे हुए गणना पत्रकों का डिजिटलीकरण का कार्य ‘मिशन मोड’ पर किया गया। इस दौरान जो गणना फॉर्म मृत मतदाता, स्थायी स्थानांतरण या अनुपस्थिति के कारण वापस नहीं मिले, उनकी पुष्टि के लिए बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (BLA) के बीच बैठकें आयोजित की गईं।
      सभी जिलों में इन बैठकों के अंत में, जिन मतदाताओं के फॉर्म वापस नहीं आए, उनकी सूची विधानसभा क्षेत्रवार जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) छत्तीसगढ़ की वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in पर प्रकाशित की गई थी।
      SIR से संबंधित पहलुओं/प्रक्रिया की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की गई ताकि प्रक्रिया को समझने व फॉर्म भरने आदि में आसानी हो।
      मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तथा 33 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाताओं के लिए आवश्यक समस्त जानकारी प्रेसनोट, मतदाता जागरूकता से संबंधित वीडियो आदि के जरिए समय-समय पर दी गई। मीडिया एवं सोशल मीडिया पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का व्यक्तिगत रूप से समाधान किया गया।
      चार महीने तक चली निरंतर प्रक्रिया के बाद, दिनांक 01.01.2026 की अर्हता तिथि के संदर्भ में आज दिनांक 21.02.2026 को सभी मतदान केंद्रों सहित प्रत्येक निर्धारित स्थानों पर निर्वाचक नामावली की अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।
      यह निर्वाचक नामावली सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in पर भी उपलब्ध है, जहाँ मतदाता अपने विवरण की जाँच कर सकते हैं।
      👉🏻 इस प्रक्रिया की मुख्य बातें निम्नलिखित हैं:
      राजनीतिक दलों को प्रतिः प्रत्येक जिले में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली की दो प्रतियां (1) फोटो युक्त प्रिंटेड और 1 बिना फोटो वाली सॉफ्ट कॉपी) निशुल्क साझा की गई।
      फोटोग्राफ अपडेटः (SIR) विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से प्राप्त नवीनतम फोटोग्राफ भी अंतिम मतदाता सूची में प्रकाशित की गई।
      👉🏻मतदाता सूची में जिलेवार हुए परिवर्तन का विवरण निम्नानुसार है-
      (जिलावार अंतिम मतदाता सूची के आंकड़े)

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article पाली मेले में भारी वाहनों के प्रवेश से परेशानी, अव्यवस्था को लेकर लोगों में रोष
              पाली मेले में भारी वाहनों के प्रवेश से परेशानी, अव्यवस्था को लेकर लोगों में रोष
              21/02/2026
              KORBA:bjp नेता युवती को लेकर फरार,कथित तौर पर शादी का वीडियो वायरल करा रहा
              21/02/2026
              समूह को PDS देने रिश्वत लिया,फूड इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार
              21/02/2026
              KORBA:अंततःशराब दुकान पर मंत्री ने आबकारी अधिकारी को दिए निर्देश
              21/02/2026
              KORBA:अंततःशराब दुकान पर मंत्री ने आबकारी अधिकारी को दिए निर्देश
              21/02/2026
              KORBA:राजस्व अधिकारी हाईकोर्ट को गुमराह कर रहे, मामला 74/1 खसरा नम्बर का
              21/02/2026
              KORBA:25 साल पहले बनी सड़क जर्जर, अब होगा जीर्णोद्धार
              21/02/2026
              KORBA: बिहार ट्रांसपोर्ट की संपत्ति सील, बकायादारों में मची है हड़कम्प
              21/02/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?