Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लखन अगर गरीब तो भगवान सबको ऐसा गरीब बनाये
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

लखन अगर गरीब तो भगवान सबको ऐसा गरीब बनाये

Admin
Last updated: 21/09/2023 6:47 AM
Admin
Share
6 Min Read
SHARE

- Advertisement -

      कोरबा। बुधवार को टीपी नगर के तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कोरबा विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी लखन के बयान पर कांग्रेस नेता मुकेश राठौर और सनत दीवान ने पलटवार किया है। कांग्रेस नेताओं ने लखन के संपत्ति का ब्यौरा देते हुए कहा है कि अगर लखन गरीब हैं। तो ईश्वर ऐसी गरीबी सबको दें। ताकि झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले हर गरीब का भला हो सके। लखन गरीबी का राग तो अलाप रहे हैं, लेकिन वास्तविकता इसके उलट है। वह घड़ियाल के आंसू बहाकर चुनाव के ठीक पहले जनता को बरगलाना चाहते हैं। जबकि वास्तव में वह पेट्रोल पंप के मालिक हैं, 30-30 लाख की बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घूमते हैं और चुनाव प्रचार करते हैं। कोरबा विधानसभा के करोड़पति चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को मात देकर वह डेढ़ महीने पहले टिकट ले आए। अब चुनाव के पहले वह केवल झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन कोरबा की जनता बेहद समझदार है। वह लखन के इन पैंतरों को भली-भांति समझती है।
      कांग्रेसियों ने लखन की संपत्ति का भी खुलासा किया और बताया कि लखन के पास दो आलीशान मकान एक कोहड़िया तो दूसरा छूरी में है। इसके अलावा वह पेट्रोल पंप के मालिक हैं। उनके खुद की कोसा की दुकान है। कपड़े का शोरूम और बर्तन की दुकान भी है। स्याहीमुड़ी में उनकी कई एकड़ जमीन है। इसके अलावा वह फार्म हाउस के भी मालिक हैं। 30-30 लाख की गाड़ियों में घूम कर चुनाव प्रचार करते हैं। अब ऐसे में अगर वह खुद को गरीब कहें, तो यह गरीबों का मजाक उड़ाने जैसा है।

      - Advertisement -

      0 साबित करें कहां पैसे बंटे, बड़े-बड़ों को पछाड़कर टिकट लाने वाला गरीब कैसे?

      नगर पालिका निगम में एल्डरमैन सनन्द दास दीवान ने कहा कि भाषण देना अलग-अलग बात है, वह कितने गरीब हैं। यह कोरबा शहर के लोग जानते हैं। वह कोरबा से महापौर और पार्षद दोनों रहे हैं और यहां के बाद फिर वह कटघोरा में जाकर विधायक भी बने। जिसके कारण अब उनका कोरबा से संबंध समाप्त हो चुका है। खुद को गरीब हूं कहते हैं और इस बात को मैं क्या बताऊंगा, सारे लोग इसे अच्छे से जानते हैं। फिर चाहे वह राजनीतिक दल हो या आम जनता। ये कौन कहता है कि वह गरीब हैं? बड़े-बड़े लोग कोरबा विधानसभा से चुनाव लड़ना चाहते थे लखन ने सबको पछाड़ दिया। सबको दरकिनार कर लखन डेढ़ महीना पहले टिकट ले आए। अब इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह कितने बड़े रईस हैं। उनके नाम पर बड़ी-बड़ी प्रॉपर्टी है। बड़े-बड़े गाड़ियों में घूम कर वह चुनाव प्रचार करते हैं। वह गरीब कैसे हो गए? झुग्गी झोपड़ी में रहने की बात करते हैं, लेकिन असल में इनका आलीशान मकान है। लखन गरीबी का राग अलापते हुए कर जनता को मूर्ख बनाना चाहते हैं। लेकिन जनता उन्हें चुनाव में सबक सिखाएगी। भाजपा प्रत्याशी में ताकत है तो यह साबित करके दिखाएं की पैसा कहाँ बंटा है। वो सिर्फ झूठ बोलकर जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं, जो की भाजपाइयों की आदत रही है।

      0 जनता ने कटघोरा में लखन को जानकारी दिया तो पलायन कर गए-मुकेश

      कांग्रेस नेता मुकेश राठौर ने कहा कि मैं नगर पालिका निगम में दो बार पार्षद रहा, दो बार मेरी पत्नी पार्षद रही है। हमारा परिवार लगातार 20 वर्षों से नगर पालिक निगम के लोगों की सेवा कर रहा है।
      लखन जब पार्षद हुआ करते थे, उसे समय की स्थिति और आज की स्थिति से आप खुद आकलन कर सकते हैं कि वह क्या है? आज आप देखिए उसके पास पेट्रोल पंप है, कपड़े की दुकान है, बड़े-बड़े शोरूम है, कई एकड़ जमीन है। मैं तो यह कहता हूं कि भगवान ऐसा गरीब सबको बनाएं। मुझे भी ऐसी गरीबी दें, ताकि मेरा भी कुछ भला हो जाए।
      आज आप देखिए की जयसिंह कोरबा विधानसभा में गरीबों के हितैषी हैं, और यह वास्तव में सच है। आज कोई भी गरीब उनके दरवाजे पर जाता है। तो वह खाली हाथ नहीं आता। कुछ ना कुछ काम करा के ही आता है। आज लखन से मैं यह पूछना चाहता हूं कि कोहड़िया के लोगों के लिए उन्होंने क्या किया। अचानक चुनाव के पहले विधानसभा में आ गए और झूठ बोल रहे हैं कि मैं बहुत गरीब प्रत्याशी हूं। जनता को यह सब दिखता है कि गरीब कौन है? मैं तो चाहता हूं कि भगवान ऐसी गरीबी सबको दें। आप राजनीति करिए लेकिन झूठ बोलकर जनता को मूर्ख बनाने का काम काम मत करिए। ठीक चुनाव के पहले इस तरह की बातें करना बेहद अशोभनीय है। लखन कटघोरा से चुनाव हार गए थे। जनता ने उन्हें नकार दिया था और अब वह कोरबा विधानसभा से टिकट लेकर आ गए हैं। इसके बाद वह झूठ बोलकर जनता का समर्थन प्राप्त करना चाहते हैं। जनता इतनी मूर्ख नहीं है। झूठ बोलकर कोई अपना वर्चस्व कायम नहीं कर सकता। लखन को कटघोरा की तरह कोरबा में भी करारी हार मिलेगी।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article मिशन इंद्रधनुष:26 सितंबर तक लगाए जाएंगे टीके
              Next Article जिला जेल पर गिरी बिजली,नया तड़ित चालक वर्षों से इंतजार में
              BREAK:कोरबा एसपी हाजिर हों….सुप्रीम कोर्ट ने व्यक्तिगत पेश होने का आदेश दिया
              23/04/2026
              आरोप: कोरबा से झारखंड-बिहार वाले बसों में अधिक किराया वसूली
              23/04/2026
              KORBA:दो मकान में हुई चोरी,बालको पुलिस ने सुलझाया
              23/04/2026
              KORBA:ड्राइवरों का अल्टीमेटम, 7 मई तक मांगे पूरी नहीं हुईं तो गेवरा का काम बंद
              23/04/2026
              KORBA:BEO पर दुर्व्यवहार का आरोप, राशि आहरण पर जबरन हस्ताक्षर का दबाव
              23/04/2026
              नपा बाँकीमोंगरा भगवान भरोसे..! कार्यप्रणाली की संयुक्त संचालक से शिकायत, कार्यवाही की माँग
              23/04/2026
              KORBA:महापौर ने कहा- कांग्रेस ने हमेशा मातृशक्ति को अपमानित किया है
              23/04/2026
              KORBA:BJP नेता ने ठगे 50 हजार,नौकरी के नाम पर दिया अंजाम..!
              23/04/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?