कोरबा-पाली। पाली विकासखंड के ग्राम बनबांधा में 15 अगस्त को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस विभिन्न शासकीय संस्थाओं में ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।

ग्राम पंचायत भवन में सरपंच श्रीमती सतकुंवर मरकाम, शासकीय पशु औषधालय में उप सरपंच अजय कुमार उइके, लघु वनोपज चटुवाभवना सहकारी समिति बनबांधा में अध्यक्ष पितांबर सिंह मरकाम, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी तथा शासकीय प्राथमिक विद्यालय में सरपंच श्रीमती सतकुंवर मरकाम ने ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई और राष्ट्रगान गाया गया। विद्यालय की शिक्षिकाओं के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने भारत माता की जयघोष के साथ रैली भी निकाली।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन नई दिल्ली, निवासी बनबांधा डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने गांव सहित देश और प्रदेश के विकास के लिए गांव में सुख-शांति और अमन-चैन बनाए रखने, सामाजिक बुराइयों से दूर रहने तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती सतकुंवर मरकाम, सचिव सुशील कुर्रे, उप सरपंच अजय उईके, पंचगण, लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधक सुरेंद्र जगत, अध्यक्ष पितांबर सिंह मरकाम, रमेश श्रोते, पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी सुश्री रश्मि देवांगन, शासकीय प्राथमिक विद्यालय की प्रधान पाठिका श्रीमती अंजलि सोनकर, शिक्षिका श्रीमती उमा पाल, चतुर्थ श्रेणी कर्मी जयपाल खैरवार, आयुष्मान आरोग्य मंदिर की प्रभारी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर श्रीमती जानकी पटेल, मितानिन प्रशिक्षक श्रीमती तरुण जगत एवं श्रीमती गायत्री विश्वकर्मा तथा क्षेत्र की मितानिनें उपस्थित रहीं।

वरिष्ठ नागरिकों में मोहनलाल अहीर, संतराम मरकाम, भुवन सिंह मरकाम, डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी, घनश्याम वरकडे, अनस राम खैरवार पूर्व उप सरपंच, भुखऊ सिंह नेटी, युवा समूह से अजहर अली, पूर्व सरपंच सुरेश कुमार खैरवार, स्व सहायता समूह की सचिव श्रीमती सुकृता जगत, पंच काजू सिंह मरकाम, बिरीज खैरवार सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम पूरे गांव में देशभक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ।





