Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: उद्योग मंत्री ने दी वार्ड क्र. 28 को 01 करोड़ 05 लाख रूपये के विकास कार्यो की सौगात
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

उद्योग मंत्री ने दी वार्ड क्र. 28 को 01 करोड़ 05 लाख रूपये के विकास कार्यो की सौगात

Admin
Last updated: 21/04/2025 5:30 PM
Admin
Share
6 Min Read
SHARE

0 वार्ड में अन्य विकास कार्ये के साथ ही मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय में 75 लाख रू. से बनेगा डोम

- Advertisement -

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 28 में 01 करोड़ 05 लाख रूपये के नए विकास कार्यो की सौगात दी, वार्ड में अन्य विभिन्न विकास कार्यो के साथ-साथ मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय में 75 लाख रूपये की लागत से डोम का निर्माण कराया जाएगा। आज महाविद्यालय में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने इन विकास कार्यो का भूमिपूजन किया, भूमिपूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने की, वहीं सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, निगम के पार्षदगण व जनप्रतिनिधिगण विशेष रूप से उपस्थित थे।
    नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 28 के अंतर्गत आने वाले शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय कोरबा में 75 लाख रूपये की लागत से सेल्फ सर्पोटेड डोम एवं किचन शेड का निर्माण कराया जाएगा। इसी प्रकार वार्ड क्र. 28 के अंतर्गत स्थित हेलीपेड के पास 18 लाख 68 हजार रूपये की लागत से विजिटर रूम का निर्माण होगा, वहीं वार्ड क्र. 28 के ही अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल एन.सी.डी.सी. में 06 लाख 30 हजार रूपये की लागत से साईकिल स्टैण्ड का निर्माण एवं वार्ड क्र. 28 अंतर्गत बुधवारी बाजार के समीप नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन में आंतरिक विद्युतीकरण एवं शौचालय का निर्माण कार्य 05 लाख रूपये की लागत से किया जाना हैं। आज शासकीय मिनीमाता कन्य महाविद्यालय प्रांगण में उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान इन विकास कार्यो की आधारशिला उद्योग मंत्री श्री देवांगन के द्वारा रखी गई।

    - Advertisement -

      जिला खनिज न्यास मद से हो रहे व्यापक विकास कार्य

      इस अवसर पर दिए गए अपने उद्बोधन में उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को मैं तहे दिल से धन्यवाद देता हूॅं कि उन्होने जिला खनिज न्यास की स्थापना कर जिलों में विकास कार्यो का मार्ग प्रशस्त किया है, आज कोरबा जिले में ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों में जिला खनिज न्यास मद के अंतर्गत व्यापक पैमाने पर कार्य हो रहे हैं, जिले के खनिज संसाधनों से शासन को मिलने वाली राशि का उपयोग उसी जिले के विकास में खर्च करने की सरकार की अवधारणा अत्यंत सराहनीय है, जिसके सार्थक परिणाम मिल रहे हैं। उन्होने आगे कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्ट्राचार मुक्त राज्य बनाने की दिशा में कार्य किया है, अब जनता के पैसों का दुरूपयोग नहीं हो रहा, विकास कार्यो में ही पैसा खर्च हो रहा है। मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि जहॉं तक कोरबा के विकास का प्रश्न है, तो कोरबा के हर वार्ड, हर बस्ती में बडे़ पैमाने पर विकास कार्य हो रहे हैं, यहॉं की जनता ने जिस उम्मीद के साथ हम लोगों को सत्ता सौपी हैं, हम उनकी उम्मीदों पर खरा उतरे, इस दिशा में पूरी ईमानदारी के साथ कार्य किए जा रहे हैं। उन्होने कहा कि कोरबा में ऐसे उद्योग लगें, जिसमें प्रदूषण न होता हो, इस दिशा में कार्य किए जा रहे हैं, एल्युमिनियम पार्क की स्थापना हेतु भी कार्यवाही की जा रही है। जल आपूर्ति हेतु नई पाईप लाईनें भी बिछाई जा रही है, टूटी सड़कों की मरम्मत भी होगी, वहीं जहॉं पर बहुत ही ज्यादा पानी की समस्या है, वहॉं पर बोर करने की स्वीकृति का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है, इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने मिनीमाता की प्रतिमा स्थल की मरम्मत किए जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

      विकास को दी जा रही, तेज गति व सही दिशा

      इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में कोरबा नगर निगम क्षेत्र में यहॉं के नागरिकों की इच्छा, मांग व आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए वार्ड व बस्तियों में व्यापक पैमाने पर कार्य कराए जा रहे हैं तथा विकास कार्यो को तेज गति व सही दिशा दी जा रही है। उन्होने कहा कि क्षेत्र की देवतुल्य जनता ने जिस विश्वास के साथ हमें निगम की बागडोर सौपी है, उनका वह विश्वास कायम रहेंगा, यह मैं विश्वास दिलाती हूॅं। कोरबा के नागरिकों की समस्याएं मेरी अपनी समस्याएं हैं, जिनका समुचित निराकरण सर्वाच्च प्राथमिकता के साथ किया जाएगा, यहॉ के लोगों की इच्छा के अनुरूप ही आगे भी विकास कार्य किए जाएंगे।
      भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर ,पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन, ममता यादव, सुनीता चौहान, सिमरनजीत कौर, मण्डल अध्यक्ष राजेश राठौर, अजय विश्वकर्मा, नरेन्द्र पाटनवार, महाविद्यालय के प्राचार्य राजेन्द्र सिंह, प्रकाश अग्रवाल, शिवसिंह चंदेल, सुशील गर्ग, शैलेन्द्र सिंह पप्पी, सुमन सोनी, ज्योति वर्मा, विनय जायसवाल, पवन सिन्हा, अनिल वस्त्रकार, हेमंत माहूलिकर, धनपाल सौलंकी, पुनीराम साहू, रमा मिर्री, प्रीती चौहान, राखी तिवारी, अंजू चन्द्रा आदि काफी संख्या में नागरिकगण व महाविद्यालय के अध्यापक- अध्यापिकागण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article KORBA BREAK:पटवारी बंजारा गिरफ्तार, कलेक्ट्रेट के पास ले रहा था रिश्वत
              Next Article बालको ने विश्व पृथ्वी दिवस पर अपशिष्ट प्रबंधन के लिए उपलब्ध कराए इलेक्ट्रिक वाहन
              KORBA:कोरबा प्रेस क्लब का चुनाव 14 जून को
              07/06/2026
              KORBA:कटे मोटरसाइकिल सहित 13 लाख के कबाड़ बरामद
              07/06/2026
              विश्व पर्यावरण दिवस पर श्रद्धा महिला मंडल द्वारा वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ
              07/06/2026
              KORBA:शुरू होने से पहले हाईकोर्ट पहुंचा नाला निर्माण,कूलिंग टावर से ढेंगुरनाला तक बनना है
              07/06/2026
              KORBA:निगम में सम्मान-अपमान पर राजनीति..! टारगेट और मोहरा कौन…?
              07/06/2026
              KORBA UPDATE:घटना का वीडियो आया सामने,हमलावरों की धरपकड़ शुरू,कुछ हिरासत में
              07/06/2026
              KORBA BREAK: ASI के बेटे को कुचला,पत्रकार पर पिस्टल ताना,फायरिंग की,अधमरा होते तक मारा,मरा समझकर लूटे और छोड़ भागे
              07/06/2026
              BALCO’s Community Development Endeavours Commendable: Minister Lakhan Lal Dewangan
              06/06/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?