0 कोरबा कलेक्टर ने सार्थक को दी बधाई और शुभकामनाएं
कोरबा। पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरी कला के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है, जब कक्षा 10वीं के छात्र सार्थक तंवर का चयन प्रतिष्ठित युविका (YUVIKA) युवा विज्ञानी कार्यक्रम हेतु हुआ। इस उपलब्धि पर कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने उन्हें सम्मानित किया।
कलेक्टर श्री दुदावत ने अपने संदेश में कहा कि छात्र सार्थक तंवर का चयन जिले के लिए गर्व का विषय है। उनका यह कदम अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र जैसे प्रतिष्ठित स्थल पर जाना किसी भी छात्र के लिए अत्यंत गौरव की बात है। मैं आशा करता हूँ कि सार्थक भविष्य में अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा प्रारंभ किया गया युविका – युवा विज्ञानी कार्यक्रम कक्षा 9वीं के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान की गहन जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित किया जाता है।







