कोरबा-कटघोरा। नगर पालिका परिषद कटघोरा के मुख्य मार्ग पर कीचड़ ही कीचड़ होने पर चिंता जताई गई है।
भाजपा प्रदेश कार्यक्रम योजना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि नगर पालिका परिषद कटघोरा का पहले का रास्ता को बंद कर दिया गया है। नया रास्ता कीचड़ पथ बना हुआ है। इसमें नगर पालिका की कचड़ा फेंकने वाली गाड़ी फंस गई। समझा जा सकता है कि पैदल व दुपहिया वाहनों वालो का क्या हालत होता होगा? राजेश यादव ने कहा कि नगर पालिका के सीएमओ कुंडली मारकर बैठे हैं, जनता की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। आप सोच सकते हैं नगर पालिका कार्यालय की यह दुर्दशा है तो नगर पालिका क्षेत्र का क्या हाल होगा?
जनता अपनी समस्या लेकर किसके पास जाएं?
नगर निकाय चुनाव के समय भाई-भाई,सास-बहू एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं लेकिन चुनाव होने के बाद कोई नजर नहीं आते हैं। विकास शून्य हो जाता है। जीते हुए जनप्रतिनिधियों को भी विकास से मतलब नहीं होता है। पांच साल बीतने के बाद फिर जनता के शरण में जाते हैं।