Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:विकास का घोड़ा पहाड़जमड़ी में नहीं दौड़ा..! लोग पी रहे झिरिया का दूषित पानी
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:विकास का घोड़ा पहाड़जमड़ी में नहीं दौड़ा..! लोग पी रहे झिरिया का दूषित पानी

Admin
Last updated: 09/01/2025 11:00 AM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

0 शुध्द पेयजल के नाम 3.45 लाख कहां खर्च हुए, क्या सरपंच-सचिव ने डकार लिया..?

कोरबा-पाली। छत्तीसगढ़ राज्य की सरकार में मंत्री पद लेने वाले कोरबा जिले में विकास का घोड़ा दौड़ तो रहा है लेकिन उसकी चाल बड़ी अनियमित सी है। यही वजह है कि सालों साल बाद भी अनेक सुदूरवर्ती इलाकों में विकास पहुँच नहीं पाया है। शुद्ध पानी पिलाने के नाम पर पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है किंतु यह योजना ज्यादातर चालाक लोगों को ही अमृत पिला रही है। विभागीय मैदानी अमले की उदासीनता योजनाओं का सही क्रियान्वयन में भारी पड़ रही है।
शुद्ध पानी घर-घर पहुंचाने के दावों के बीच बूंद-बूंद साफ पानी को तरसते पहाड़जमड़ी के ग्रामीण अपने इलाके और पंचायत की जमीनी हकीकत बयां कर रहे हैं। ग्रामीण वर्षों से झिरिया का पानी पीने को मजबूर हैं।
जनपद पंचायत पाली अंतर्गत बीहड़ पहाड़ी ग्राम पंचायत रतखंडी गौरेला- पेंड्रा-मरवाही जिले की सीमा में बसा है। इस पंचायत के आश्रित पहाड़जमड़ी में बसे आधी आबादी के लोग वर्षों से खेत मे बने झिरिया में भरे गंदे नाले का दूषित और बदबूदार पानी पीकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं, इसी पानी से अपना जीवन यापन करने को मजबूर हैं।

- Advertisement -

      0 कागजों में हुआ काम,राशि आहरित

      यहां गत 2020- 21 से बाबूलाल सोनवानी सरपंच निर्वाचित है जिन्होंने अपने शुरुआती कार्यकाल में ही दूषित पानी का सेवन कर रहे इस गांव के लोगों तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने के नाम पर लाखों रुपए का खेला किया। पहाड़जमड़ी में गणेश घर से मनीराम घर तक पाइप लाइन विस्तार, सबमर्सिबल पंप, सिन्टेक्स स्थापना कार्य और रामबाई घर से यादव घर तक पाइप लाइन विस्तार के नाम पर रिचार्ज बाउचर तिथि 14 अक्टूबर 2020 की स्थिति में 3 लाख 45 हजार 980 रुपए 14वें वित्त मद से निकाली गई है। ऑनलाइन सरकारी पोर्टल में जिस कार्य के लिए राशि आहरण का उल्लेख है, किन्तु उक्त काम धरातल पर आज तलक कराया ही नही गया है और पूरी राशि बिना डकार के हजम कर ली गई। विकासखण्ड का दूरस्थ एवं अंदुरुनी गांव होने से यहां प्रशासनिक अधिकारियों की पहुँच लगभग शून्य है, जिसका फायदा उठा सरपंच- सचिव ने मिलीभगत कर विकास के नाम पर शासकीय राशि का जमकर गबन किया है। ऑनलाइन सरकारी पोर्टल में दर्शित कार्य और आहरित राशि की भौतिक जानकारी लेने जब हमने पहाड़जमड़ी गांव का दौरा किया तब पाया कि गणेश घर से मनीराम घर तक की दूरी आधे किलोमीटर की है, जहां गोंड व कंवर जाति के लगभग 8- 9 घरों के परिवार बसे है। वहीं रामबाई घर से यादव घर तक 5- 6 घरों के परिवार निवासरत है, जहां किसी भी प्रकार के पाइप लाइन विस्तार कार्य और सबमर्सिबल, सिन्टेक्स स्थापना का काम हुआ ही नही है। गणेश राम और उसके साथ बसे परिवार के लोग वर्षों पूर्व से शुध्द पानी की कमी से जूझते हुए भगवान भरोसे अपना जीवन गुजार रहे हैं।

      0 नाला से बहकर झिरिया में भरता है पानी

      ग्रामीण राजकुमार सरोठिया व सावित्री बाई ने बताया कि उनके पास साफ पानी नहीं मिलता है। नाला से बहकर पानी खेत में बने झिरिया में भर जाता है जिसका उपयोग पीने सहित अपने दैनिक दिनचर्या के लिए वर्षों से करते चले आ है। सबसे ज्यादा दिक्कत बारिश के समय होती है। इस बदहाली से निजात दिलाने को लेकर कोई भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि उनकी सुध लेने नही आता। केवल वोट मांगने आते हैं, जब तक वोट नहीं मिलता है तब तक कहते हैं कि शुद्ध पानी की व्यवस्था हो जाएगी। रामबाई के घर के समीप निवासरत बीरबल यादव ने बताया कि उनके पेयजल की परेशानी को लेकर कभी किसी ने ध्यान नही दिया। पीने के लिए आधे किलोमीटर की दूरी तय कर प्राथमिक शाला परिसर में लगे बोर से पानी लाने को मजबूर हैं। बहरहाल सुविधाओं व पेयजल के अभाव में जिंदगी बिता रहे पहाड़जमड़ी के ग्रामीणों को सरकार से मदद की आस है।

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article कोरबा की टीम ने 85 पदकों के साथ जीता मुख्यमंत्री कप
                Next Article चैलेंज कप फ्लड लाइट क्रिकेट में महालक्ष्मी टाइगर्स विजेता
                छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की सामान्य सभा और चुनाव 12 अप्रैल को
                29/03/2026
                भक्ति और श्रद्धा के संग हुआ सत्संग विहार कोरबा मंदिर का भव्य उद्घाटन
                29/03/2026
                अपराध की विवेचना में निरीक्षण, साक्ष्य और जप्ती का महत्व
                29/03/2026
                KORBA:छत्रावास में रसोईया का आतंक,छात्र को टंगिया मारा
                29/03/2026
                KORBA:दिव्य कथा/दरबार में सावधान रहें-सतर्क रहें,अपराधी सक्रिय
                29/03/2026
                गुलाम भारत में जाति आधारित जनगणना, तो आजाद भारत में क्यों नहीं?
                28/03/2026
                KORBA:भव्य आध्यात्मिक संगम का साक्षी बनेगा कोरबा
                28/03/2026
                कोरबा पहुंचे पं.धीरेंद्र शास्त्री, कहा-हम भी तुम्हारे भांचा लगेंगे…कोरबा आने का सौभाग्य मिला जहां के कोयला से मिलती है बिजली
                28/03/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?