कोरबा-पाली। जिले के ब्लॉक व तहसील पाली में अवैध धान पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार टीम ने आज 3 दिसंबर को पाली अनुविभाग के ग्राम परसदा में थोक व्यापारी अजय किराना के संचालक द्वारिका जायसवाल के यहां दबिश दी।

द्वारिका जायसवाल के द्वारा अवैध रूप से भंडारित धान 241 बोरी लगभग 107 क्विंटल को जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी पाली रोहित सिंह, तहसीलदार भूषण सिंह मंडावी, नायब तहसीलदार सुजीत पाटले एवं मंडी निरीक्षक दिनेश, फूड इंस्पेक्टर, हल्का पटवारी उपस्थित रहे। टीम के द्वारा जप्ती की कार्रवाई की गई। एसडीएम रोहित सिंह ने कहा है कि अवैध धान पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।





