कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवापारा अमलडिहा में 6 जून 2026 कि रात 8:00 बजे आरोपी तोषन गिरधारी व देवी मन्नेवार के द्वारा राजेश के घर मे घुसकर जानलेवा हमला करते हुए लाठी डंडा से मारपीट किया गया जिससे राजेश के सिर पर लगे चोट की गंभीरता को देखते हुए 10 टांका चिकित्सक के द्वारा लगाया गया है जिसकी तत्कालीन उपचार चांपा में किया गया सारथी राजेश के शिकायत पर पुलिस थाना उरगा में एफआईआर दर्ज हुआ है जिसका एफ. आई. आर क्रमांक 0328 दिनांक 07.06.2026 दर्ज किया गया है। दिनांक 07.06.2026 को आरोपियों ने पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत रात्रि में राजेश के घर में जबरन प्रवेश कर लाठी-डंडे एवं अन्य घातक हथियारों से जानलेवा हमला किया। इस हमले में राजेश के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके कारण 10 टांके लगाए गए। चिकित्सकीय अभिलेख इस तथ्य की पुष्टि करते हैं। यदि समय पर उपचार नहीं मिलता तो राजेश की जान भी जा सकती थी।
इतनी गंभीर घटना के बावजूद पुलिस थाना उरगा द्वारा एफआईआर में केवल साधारण एवं जमानती धाराएँ लगाई गई हैं। आरोपीयो को पुलिस संरक्षण दे रही है । घटना की प्रकृति, चोटों की गंभीरता तथा आरोपियों की मंशा को देखते हुए यह स्पष्ट रूप से हत्या के प्रयास तथा अन्य गंभीर अपराध का मामला प्रतीत से जुडा है। आरोपी कानून का अनुचित लाभ उठाने का प्रयास कर रहे हैं। चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर उचित गैर-जमानती धाराएँ, विशेषकर यदि जांच में तथ्य सिद्ध हों तो भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 109 तथा अन्य लागू धाराएँ जोड़ी जाएँ।सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
विवेचना किसी निष्पक्ष एवं सक्षम अधिकारी से कराई जाए ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके। पीड़ित पक्ष में आवेदन देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला कोरबा से गुहार लगाया है।
KORBA:सिर में 15 टांके,फिर भी धारा जमानती,मांगा न्याय





