Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA: NH की उदासीनता से हादसे,एक जान गई,4 घायल
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA: NH की उदासीनता से हादसे,एक जान गई,4 घायल

Admin
Last updated: 01/11/2025 3:53 PM
Admin
767 Views
Share
3 Min Read
SHARE

0 सुतर्रा टर्निंग पर आज सुबह हुई घटना, यहां अक्सर हो जाता है धोखा

कोरबा। पाली-कटघोरा-अम्बिकापुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा में एक तेज रफ्तार बलेनो कार एनएच के अंतिम छोर पर बन्द कार्य स्थल पर रखे डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में कार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।

- Advertisement -

यह घटना आज 1 नवंबर की सुबह की है। कार सवार खैरागढ़ से अंबिकापुर की ओर जा रहे थे। मृतक ड्राइवर की पहचान खैरागढ़ जिले के भवनी के रहने वाले विजय वर्मा (29 साल) के रूप में हुई है। विजय वर्मा की शादी 9 महीने पहले ही हुई थी, और उनकी मां का निधन शादी से एक साल पहले हुआ था।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण कार एनएच पर एक मोड़ पर नियंत्रण खोकर सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर मौजूद लोग सहम गए। राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया।
चालक को कार से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से कटघोरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे में घायल हुए लोगों में खैरागढ़ जिले के भवनी निवासी तिलेश्व वर्मा (32 साल) की हालत गंभीर है। अन्य घायलों में भिलाई के जामुल निवासी मकुंदी वर्मा (49 साल), अशोक वर्मा (35 साल) और बोईरडीह निवासी संजय वर्मा (35 साल) शामिल हैं। सभी किसी काम से यात्रा कर रहे थे।
👉🏻 एन एच प्रबन्धन उदासीन

इस हादसे का एक कारण उस स्थान पर मौजूद डिवाइडर को भी बताया जा रहा है, जहां सड़क बंद है। यातायात पुलिस ने पहले भी इस डिवाइडर को हटाने के लिए एनएच और नाका प्रबंधन को पत्राचार किया था, लेकिन अब तक इसे हटाया नहीं गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस डिवाइडर के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article कोरबा में सूदखोरी: पूरा कर्ज चुका कर भी कर्जदार है सरकारी शिक्षक, विष्णु लहरे पर गंभीर आरोप,वीडियो में कहा…
Next Article रिश्वत के आरोपी शिक्षक पर मेहरबान DEO-BEO
SP विजय पाण्डेय का अभिनव प्रयास- ऑपरेशन “शिक्षा उपहार”
01/11/2025
रिश्वत के आरोपी शिक्षक पर मेहरबान DEO-BEO
01/11/2025
कोरबा में सूदखोरी: पूरा कर्ज चुका कर भी कर्जदार है सरकारी शिक्षक, विष्णु लहरे पर गंभीर आरोप,वीडियो में कहा…
01/11/2025
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया
01/11/2025
फर्जी समर्थन पत्र से अडानी कोल माइंस के लिए जनसुनवाई पर भड़का आक्रोश
01/11/2025
KORBA:आधी रात बंधक बनाकर मामा-भांजा को पिटवाया,टायर फैक्ट्री के मालिक व अन्य पर FIR
01/11/2025
गुरू घासीदास पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
01/11/2025
KORBA: CMHO ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलाई शपथ
01/11/2025
Saty Sanwad

SATYANARAYAN PAL

Editor

Mob : +91-9151305911
Email : satysanwad2023@gmail.com
Address : Korba Chhattisgarh 495677

UDYAM-CG-10-0016159

Important Page

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

श्री गणेशाय: नमः

छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

© Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?