कोरबा। जेल से छूटे आरोपी युवक ने अधिवक्ता से मारपीट कर ब्लेड से हमला कर दिया।
घटना 26 जनवरी की सुबह 11.35 बजे के आसपास की है। जिला एवं सत्र न्यायालय, कोरबा में प्रेक्टिसरत अधिवक्ता विशाल पाण्डेय रामनगर में लोहे का दरवाजा आर्डर करने के लिए गया था। वह रामनगर में दशरथ की दुकान के पास था कि उसी समय आकाश खन्ना बस्ती की ओर से आया, जिससे पूछ लिया कि कब जेल से रिहा हुआ है! उसी बात को लेकर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने का धमकी देकर आकाश खन्ना ने विशाल से हाथ-मुक्का एवं ब्लेड से मारपीट किया। मारपीट से अधिवक्ता के बायां गाल में चोट लगकर खून निकला है। पीड़ित ने मानिकपुर चौकी जाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराया। विशाल पाण्डेय की रिपोर्ट पर आरोपी आकाश खन्ना के विरुद्ध BNS की धारा 115(2), 118(1), 296, 351(2) के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
KORBA:अधिवक्ता पर ब्लेड से हमला,बस पूछा था-जेल से कब छूटा….






