कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत केंदई रेंज के जंगल में करंट लगने से भालू और उसके दो शावकों की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार खेतों के पास अवैध रूप से स्थापित 11 केवी विद्युत लाइन के संपर्क में आने से तीनों वन्यजीवों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ने वन विभाग और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। इस मामले में एक विद्युत कर्मी पर कार्रवाई की खबर है।
KORBA:भालू और दो शावकों की मौत,करंट बना वजह




