कोरबा। शहर के व्यस्त क्षेत्र सीतामढ़ी मुख्य मार्ग में आज सुबह करीब 11-11:30 बजे उस वक्त अफरा- तफरी का माहौल निर्मित हो गया जब यहां मधुमक्खियां हमलावर होने लगीं। सीतामढ़ी मुख्य मार्ग में चंडिका मंदिर के सामने जहां हटरी लगता है, वहां एक पुराने पेड़ पर मधुमक्खियों ने अपना छत्ता बना लिया है। आज सुबह के वक्त जब लोग अपने-अपने कामकाज में व्यस्त थे और आवाजाही जारी थी, तब मधुमक्खियां झुंड में आकर लोगों पर हमला करना शुरू कर दिये। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। दुकानदारों ने अपने दरवाजे बंद कर लिए लोग सिर छिपाने के लिए जगह तलाशते रहे। लगभग 15 से 20 मिनट तक यह हालात बने रहे और लोगों में भय उत्पन्न हो गया।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह छत्ता आम लोगों की पहुंच से दूर और निकालना आसान नहीं है। वन विभाग को चाहिए कि इस छत्ते को किसी जानकार के जरिए यहां से हटवाया जाए ताकि जान माल की सुरक्षा हो सके।
KORBA:सीतामढ़ी में मधुमक्खियों ने मचाई भगदड़,छत्ता हटाने वन विभाग से उम्मीद






