Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर के मायने….!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर के मायने….!

Admin
Last updated: 28/03/2026 1:38 PM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

👉🏻 अपना घर सेवाश्रम परिवार ने की मेहनत,अंतिम क्षण में बसंत का प्रचार
कोरबा-कटघोरा। ऊर्जा की नगरी कोरबा आज से 5 दिनों तक आध्यात्मिकता का केंद्र बिंदु रहेगा। बड़े ही सुखद संयोग से अपना घर सेवा आश्रम परिवार की पहल पर प्रसिद्ध बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से दिव्य श्री हनुमंत कथा का उच्चरण होने जा रहा है। 28 मार्च से 1 अप्रैल तक कोरबा जिला ही नहीं, वरन आसपास के जिलों का भी सैलाब ग्राम ढपढप में उमड़ेगा और हनुमंत कथा की बयार बहेगी। कोरबा जिले को यह सौभाग्य मिलना निश्चित ही सुखद है। ऐसे आयोजन का कोरबा जिलावासियों को भी बड़ी बेसब्री से इंतजार रहा जो 28 मार्च को पूरा हुआ।
इधर, दूसरी तरफ हनुमंत कथा के प्रारंभ होने से पहले कोरबा शहर से लेकर कटघोरा और आयोजन स्थल के आसपास नजर आने वाले पोस्टर की चर्चा तेज हो गई है। यूं तो आयोजन अपना घर सेवा आश्रम का है जिसमें कार्यक्रम के संयोजक विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह एवं कार्यक्रम के सचिव जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह हैं। पूरे आयोजन के सूत्रधार राणा मुखर्जी हैं जिनकी अगुवाई में सारा काम आगे बढ़ा है। पूरे कार्यक्रम को लेकर कोरबा से इन लोगों ने काफी मेहनत की और लगभग डेढ़ से 2 महीने के अथक संयुक्त प्रयासों से सब हुआ। प्रचार- प्रसार को लेकर जगह-जगह बड़े-बड़े फ्लेक्स जिसमें अमरजीत सिंह और डॉ.पवन सिंह की तस्वीर नजर आ रही है वहीं कुछ स्थानों पर अन्य लोगों के भी तस्वीर पोस्टर में चस्पा हैं किंतु एकाएक गुरुवार व शुक्रवार की रात से बसंत अग्रवाल के पोस्टर लगाने की सक्रियता ने एक नई चर्चा छेड़ दी है कि आखिर कोरबा जिले के आयोजन में इनके प्रचार की क्या भूमिका? वैसे, इसमें कोई संदेह नहीं कि बाबा बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा के मुख्य सूत्रधार बसंत अग्रवाल ही हैं जो छत्तीसगढ़ के कहीं भी कथा आयोजन को लेकर अपनी मुख्य भूमिका निभाते हैं और वह बागेश्वर धाम से काफी करीबी हैं, आयोजन तय कराने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहती है किंतु जिनके द्वारा यह संपूर्ण आयोजन कराया जा रहा है, उनके समानांतर और पंडित धीरेंद्र शास्त्री के विश्राम स्थल कटघोरा से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पूरे क्षेत्र में बसंत अग्रवाल के ही पोस्टर का नजर आना चर्चा को जन्म दे चुका है।

इसके अलावा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भी कोरबा के आयोजन को लेकर बसंत अग्रवाल के द्वारा अपना ही प्रचार किए जाने को लेकर मायने तलाशे जा रहे हैं। आखिर उनको यहां अपना प्रचार करने की क्या आवश्यकता जबकि संपूर्ण आयोजनकर्ता कोई और है? क्या यह अवसरवादिता है या किसी के प्रचार को हाईजैक करने का तरीका…!
0 विधायक का भी पोस्टर चर्चा में,मंत्री कहीं भी नहीं,सरोज व गोपाल जरूर

- Advertisement -

      कथा स्थल ग्राम ढपढप में जो कि कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, कटघोरा के विधायक प्रेमचंद पटेल और मंडल अध्यक्ष अनुराग दुहलानी के संयुक्त तस्वीर वाला एक बड़ा सा फ्लेक्स भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस फ्लेक्स में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की तस्वीर उनकी अपेक्षा छोटी नजर आ रही है,। इसे लेकर भी चर्चा है कि आखिर ऐसा क्यों किया गया? इससे भी बड़ी चर्चा का विषय तो यह है कि पूरे शहर से लेकर कटघोरा और आयोजन स्थल तक लगे फ्लेक्स में कटघोरा विधायक के पोस्टर में ही कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन नजर आ रहे हैं। इसके अलावा किसी के भी पोस्टर, बैनर, फ्लेक्स में ना तो कैबिनेट मंत्री नजर आ रहे हैं और ना ही उनकी टीम के लोग।

      यह भी अचरज का विषय है कि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और उनके निज सचिव नरेंद्र पाटनवार, उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद नरेंद्र देवांगन जो कि अक्सर अलग से अपने फ्लेक्स लगवाते हैं, उन्होंने कोई भी ऐसा फ्लेक्स दूर-दूर तक नहीं लगवाया है। कोरबा लोकसभा की प्रत्याशी रहीं सुश्री सरोज पांडे भी पोस्टर में नजर आ रही हैं। कहीं-कहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणसिंह देव भी नजर आ रहे हैं। आखिर क्या यह सब आयोजन का प्रचार के बहाने गुटीय राजनीति को दर्शा रहा है?

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article KORBA: हादसे में पूर्व जपं उपाध्यक्ष सहित 4 घायल
                Next Article KORBA:किसान की चेतावनी, मुआवजा बिना हरदीबाजार में नहीं होने दूँगा सर्वे और नापी
                भक्ति और श्रद्धा के संग हुआ सत्संग विहार कोरबा मंदिर का भव्य उद्घाटन
                29/03/2026
                अपराध की विवेचना में निरीक्षण, साक्ष्य और जप्ती का महत्व
                29/03/2026
                KORBA:छत्रावास में रसोईया का आतंक,छात्र को टंगिया मारा
                29/03/2026
                KORBA:दिव्य कथा/दरबार में सावधान रहें-सतर्क रहें,अपराधी सक्रिय
                29/03/2026
                गुलाम भारत में जाति आधारित जनगणना, तो आजाद भारत में क्यों नहीं?
                28/03/2026
                KORBA:भव्य आध्यात्मिक संगम का साक्षी बनेगा कोरबा
                28/03/2026
                कोरबा पहुंचे पं.धीरेंद्र शास्त्री, कहा-हम भी तुम्हारे भांचा लगेंगे…कोरबा आने का सौभाग्य मिला जहां के कोयला से मिलती है बिजली
                28/03/2026
                KORBA:किसान की चेतावनी, मुआवजा बिना हरदीबाजार में नहीं होने दूँगा सर्वे और नापी
                28/03/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?