0 जोगेश लाम्बा जांजगीर-चाम्पा जिले के चुनाव अधिकारी
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन ने वर्ष 2024 के संगठन चुनाव हेतु की चुनाव अधिकारियों की घोषणा कर दी है। कोरबा जिला संगठन के लिए राजा पाण्डेय चुनाव अधिकारी बनाए गए हैं। सहयोगी के तौर पर संजय भावनानी एवं गोपाल मोदी को सह-चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह कोरबा के पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा जांजगीर-चाम्पा जिला के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
![](https://satysanwad.com/wp-content/uploads/2024/10/1002063929-789x1024.jpg)