Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA BREAK: स्टे के बाद भी बर्खास्त किया सरपंच को,क्यों की गई कमिश्नर कोर्ट की अवमानना…?
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA BREAK: स्टे के बाद भी बर्खास्त किया सरपंच को,क्यों की गई कमिश्नर कोर्ट की अवमानना…?

Admin
Last updated: 10/01/2025 1:32 PM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

0 धारा 40 और 92 की कार्यवाही पर सरपंच को मिला स्थगन

0 रजगामार पंचायत बना ईगो का सवाल,अधिकारी हड़बड़ी में गड़बड़ी कर गए या बात कुछ और….!

- Advertisement -

      कोरबा। कोरबा जिले का रजगामार ग्राम पंचायत जिले से लेकर संभाग और राजधानी रायपुर तक सुर्खियां बटोर रहा है। इस पंचायत की सरपंच श्रीमती रामूला राठिया और उप सरपंच जितेंद्र राठौर के बीच चले आ रहे शिकवा-शिकायतों और प्रशासनिक जांच के दरम्यान गुरुवार को कोरबा एसडीएम द्वारा जारी एक आदेश के तहत सरपंच को सेवा से पृथक कर दिया गया है। साथ ही उनके 6 साल तक चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने का भी आदेश जारी हुआ है।
      अब इस आदेश को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है कि उक्त मामले में कमिश्नर कोर्ट के द्वारा कोरबा जिले में चल रही कार्रवाई, जारी कारण बताओ नोटिस दिनांक 6 दिसम्बर 2024 के क्रियान्वयन से लेकर धारा 40 और धारा 92 के तहत जो भी प्रकरण चल रहा है उन सब पर 15 दिन के लिए स्थगन आदेश कल दिनांक 9 जनवरी 2025 को ही जारी किया गया है। इस स्थगन आदेश की सूचना तत्काल मोबाइल के जरिए दोपहर लगभग 2 बजे एसडीएम कोरबा को सरपंच ने अपने लॉयर के माध्यम से दे दी थी। इस स्थगन सूचना और सम्बन्ध में आवेदन देने के बाद भी शाम होते-होते कार्यालय अवधि में सरपंच को सेवा से पृथक करने का आदेश एसडीएम द्वारा जारी कर दिया गया।
      यह आदेश सीधे तौर पर कमिश्नर न्यायालय के स्थगन आदेश की अवमानना है, क्या रजगामार पंचायत को लेकर कोई अलग ही खिचड़ी पक रही है। 8 जनवरी 2025 को ग्राम पंचायत का आरक्षण के बाद क्या सरपंच को पुनः चुनाव लड़ने से वंचित करने की मंशा से यह कार्रवाई हड़बड़ी में गड़बड़ी के तौर पर कर दी गई है? यह सवाल रजगामार पंचायत से निकलकर सरपंच के समर्थकों के बीच से सामने आई है। इस मामले में जबकि न्यायालय संभाग आयुक्त बिलासपुर के द्वारा 9 जनवरी को ही समस्त कार्रवाई पर स्थगन आदेश जारी कर दिया गया है और 24 जनवरी 2025 को पेशी से पूर्व वांछित दस्तावेज न्यायालय में अनिवार्य रूप से तलब किए गए हैं, तब सेवा से पृथक की गई इस कार्रवाई का औचित्य क्या रह जाता है? क्या इस तरह आदेश के प्रकाश में एसडीएम द्वारा पुनः आदेश जारी किया जाएगा? वैसे स्थगन आदेश जारी होने और इसकी सूचना मिलने पर भी पृथक करने संबंधी आदेश अपने आप में दूषित आदेश माना जा रहा है।

      0 कार्रवाई पर पहले भी लगती रही रोक
      बताते चलें कि रजगामार पंचायत के मामले में सरपंच को पदच्युत कर स्थापन्न सरपंच पदस्थ करने से लेकर अन्य तमाम आदेश और कार्रवाई पर न्यायालय से स्थगन मिला हुआ है। न्यायालय में कार्रवाई लंबित/विचाराधीन रहते हुए और प्रकरण का निराकरण हुए बगैर ही वसूली के मामले में वित्तीय अनियमितता का हवाला देकर की गई इस कार्रवाई को लेकर पंचायत की राजनीति गर्म हो गई है, साथ ही प्रशासनिक कार्रवाई भी सवालों के घेरे में आ गई है। सरपंच की ओर से आरोप यह भी लगता रहा है कि उसका पक्ष सुना नहीं जा रहा है। यह भी आरोप है कि एसडीएम कोरबा के न्यायालय में कोई प्रकरण चला ही नहीं और दफ्तर में की जा रही कार्रवाई में भी उसे अनसुना किया जाता रहा है। पहले एक करोड़ 56 लाख रुपए से अधिक की शिकायत पर रिकवरी निकाली गई और आपत्ति पर पुनः जांच कराई गई तब यह रकम घटकर 72 लाख पहुंच गई, लेकिन 72 लाख के भी जो कार्य हुए हैं उन्हें अनसुना और अनदेखा किया जा रहा है। आखिर पंचायत को लेकर यह साजिश किसलिए हो रही है, जबकि जिले में और भी पंचायत के सरपंचों पर लाखों रुपए की रिकवरी से लेकर वसूली की कार्रवाई लंबित है। सवाल है कि क्या रजगामार पंचायत ईगो का प्रश्न बन गया है..?

      पूर्व प्रकाशित रजगामार पंचायत की खबरों पर भी डालें नजर

      KORBA:रजगामार सरपंच की सुनवाई नहीं हो रही,उप सरपंच बाधित कर रहे विकास,पंचायत बना राजनीति का अखाड़ा….
      रजगामार पंचायत की जांच अब कमिश्नर के जिम्मे
      KORBA BREAK:सरपंच रामूला हटाई गईं,6 साल के लिए अयोग्य,नहीं लड़ सकेंगी चुनाव
                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article बालको के शीतकालीन शिविर से छात्रों के आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी हुई आसान
                Next Article हिट एण्ड रन: 4 पीड़ितों को 8 लाख रुपये स्वीकृत
                छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की सामान्य सभा और चुनाव 12 अप्रैल को
                29/03/2026
                भक्ति और श्रद्धा के संग हुआ सत्संग विहार कोरबा मंदिर का भव्य उद्घाटन
                29/03/2026
                अपराध की विवेचना में निरीक्षण, साक्ष्य और जप्ती का महत्व
                29/03/2026
                KORBA:छत्रावास में रसोईया का आतंक,छात्र को टंगिया मारा
                29/03/2026
                KORBA:दिव्य कथा/दरबार में सावधान रहें-सतर्क रहें,अपराधी सक्रिय
                29/03/2026
                गुलाम भारत में जाति आधारित जनगणना, तो आजाद भारत में क्यों नहीं?
                28/03/2026
                KORBA:भव्य आध्यात्मिक संगम का साक्षी बनेगा कोरबा
                28/03/2026
                कोरबा पहुंचे पं.धीरेंद्र शास्त्री, कहा-हम भी तुम्हारे भांचा लगेंगे…कोरबा आने का सौभाग्य मिला जहां के कोयला से मिलती है बिजली
                28/03/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?