कोरबा-कटघोरा-छुरीकला। कोरबा जिले के कटघोरा-छुरीकला क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जिसमें अध्यक्ष पति की कथित तौर पर दबंगई दिख रही है। इसका वीडियो वायरल है।
प्रारंभिक तौर पर जो पुष्ट खबर सूत्रों के हवाले से निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक आज दोपहर गोड़मा नाला के पास बने व्यावसायिक परिसर वाहन शोरूम के सामने से गुजरते वक्त नगर पंचायत छुरीकला में पदस्थ उप अभियंता चंद्रप्रकाश जायसवाल की कर को ओवरटेक करके रोका गया और इसके बाद उसे कर से उतार कर अध्यक्ष पति और उसके साथ आए लोगों ने गाली गलौज करते हुए धक्का मुक्की की और गाड़ी में बिठाकर ले चलने की बात करते हुए गाली गलौज करते मारपीट को अंजाम दिया। फिर उसे अपनी गाड़ी में बिठाकर कहीं ले गए।
🫵🏻 चेक से जुड़ा मामला, छुट्टी का आवेदन देकर लौट रहा था
यह पूरा मामला आमरण अनशन वाले ठेकेदार अनिल अग्रवाल के रुके हुए भुगतान का चेक जारी करने हेतु बनाए गए अंतिम भुगतान के प्रतिवेदन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। घटनाक्रम को लेकर जहां नगर पंचायत की कार्यशैली सवालों के घेरे में पहले से ही है वहीं बताया जा रहा है कि आज चंद्रप्रकाश जायसवाल छुट्टी के लिए आवेदन देने नगर पंचायत कार्यालय गया हुआ था। वहां आवेदन देकर वह वापस घर की ओर लौट रहा था कि रास्ते में अध्यक्ष के पति प्रीतम देवांगन ने चंद्रप्रकाश को रोकना चाहा किंतु वह रुके बगैर आगे बढ़ते चले गया और इसके बाद कार को ओवरटेक कर रोकने के साथ ही घटनाक्रम को अंजाम दिया गया। यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल रही है। देखना यह है कि इस मामले में रिपोर्ट लिखाई जाती है या फिर दबंगई के डर से यूं ही सब कुछ रफा-दफा कर दिया जाएगा। विवाद की वजह भुगतान को लेकर नाराजगी बताई जा रही है।







