Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA BREAK:5 को मृत्युदंड,एक को उम्रकैद
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA BREAK:5 को मृत्युदंड,एक को उम्रकैद

Admin
Last updated: 21/01/2025 1:22 AM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

0 गर्दन में फांसी लगाकर तब तक लटकाया जाये,जब तक उनकी मृत्यु न हो जाये


0 किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और 3 हत्याओं का मामला

- Advertisement -

      कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पहाड़ी कोरवा किशोरी के साथ गैंग रेप और उसके पिता सहित मासूम की हत्या के मामले में स्पेशल कोर्ट ने दोष सिद्ध होने पर 5 आरोपियों को मृत्युदंड और एक आरोपी को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है।

      न्यायालयीन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतकगण अपने पूरे परिवार के साथ आरोपी संतराम मंझवार के यहां रहकर उसके मवेशियों को चराने का काम करते थे। उक्त कार्य करने के एवज में 8000 रूपये प्रति वर्ष एवं प्रतिमाह 10 किलो चावल के दर से इकरारनामा हुआ था, किन्तु संतराम मंझवार ने पूरे वर्ष का मात्र 600 रुपये और प्रति माह 10 किलो चावल दिया था। घटना दिनांक 29.01.2021 को मृतक की पत्नी अपने पति (मृतक) के साथ संतराम के पास जाकर बचत पैसा का हिसाब मांगे।
      हिसाब करने की बात पर आरोपी संतराम ने ठीक है, कहा और 600 रुपए नगदी, कुछ दाल-चावल एवं कपड़ा दिया,तब वे अपने घर जा रहे हैं बोलकर आ गये। 29.01.2021 को मृतकगण अपने घर ग्राम जाने के लिये ग्राम सतरेंगा के बस स्टैण्ड में थे कि आरोपी संतराम मंझवार अपने साथी शेष आरोपीगण के साथ षडयंत्र रचकर बस स्टैण्ड में पहुंचकर मृतकगण एवं उनके अन्य वारिसान को यह कहा कि हम मोटर सायकल में तुम्हें पहुंचा देते हैं। उन्हें बस में जाने से रोककर मोटर सायकलों में बैठाकर लेकर गये। कोरई ग्राम तक साथ लेकर गये, उसके बाद मृतक की पत्नी प्रार्थिया को एक मोटर सायकल से आगे भेज दिया किन्तु मृतकगण पति,किशोरी और नातिन को रोक लिया। रास्ते में स्ककर आरोपीगण ने शराब पीकर एवं मृतक को शराब पिलाई और आरोपीगण ने पूर्व से रचित पडयंत्र के तहत सामान्य उद्देश्य को क्रियान्वित करते हुये घटना स्थल ले जाकर मृतिका पीडिता किशोरी के साथ बलात्कार किये जिसका मृतक द्वारा विरोध करने पर डंडा एवं पत्थर से उसके साथ मारपीट
      कर इसकी। पीडिता/मृतिका को भी पत्थर से मारकर मृत समझकर फेंक दिया तथा मृतिका को भी पत्थर में पटकर साशय हत्या कारित किया।
      इस मामले में पुलिस ने घटना के बाद मुख्य आरोपी संतराम यादव सहित 6 को गिरफ्तार कर लिया था।

      0 विशेष न्यायाधीश ने कहा-समाज की सामूहिक चेतना को आघात पहुंचा है
      लेमरू पुलिस ने प्रकरण को विचारण हेतु विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया। विचाराधीन प्रकरण में अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक) डॉ.ममता भोजवानी ने ऐतिहसिक फैसला सुनाया है।DFन्यायाधीश ने कहा कि मानवीय एवं निर्दयता पूर्वक किया गया कृत्य वीभत्स, पाशविक एव कायरतापूर्ण है। वासना को पूरा करने के हेतुक के अंतर्गत निर्दोष एवं कमजोर व्यक्तियों की हत्या कारित की है जिससे सपूर्ण समाज की सामूहिक चेतना को आघात पहुंचा है।
      आरोपीगण द्वारा एक ही आदिवासी जनजाति परिवार के सदस्यों की 03 हत्याएं जिनमें एक 16 साल की बच्ची, एक साढे तीन साल की बच्ची तथा एक लगभग 55-60 वर्षीय वृद्ध पुरुष की हत्या कारित की गई है तथा उस 16 साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया इसलिये आजीवन कारावास के सामान्य नियम की अपेक्षाकृत मृत्युदण्ड के अपवाद का चयन करने के अतिरिक्त इस न्यायालय के पास और कोई विकल्प नहीं बचा है। अतः 5 आरोपीगण को मृत्युदंड और एक को आजीवन कारावास का सजा सुनाई है,साथ ही कहा है कि आरोपीगण संतराम, अब्दुल, अनिल , आनंद दास, परदेशी को उनके गर्दन में फांसी लगाकर तब तक लटकाया जाये,जब तक उनकी मृत्यु न हो जाये।

      0 आरोपीगण

      1. संतराम मंझवार, पिता धीरसाय मंझवार, उम्र 45 वर्ष
      2. अनिल कुमार सारथी, पिता भरत लाल सारथी, उम्र 20 वर्ष.
      3. उमाशंकर यादव, पिता फेकूराम यादव, उम्र 22 वर्ष (आजीवन कारावास की सजा)
      4. परदेशी दास, पिता बुधवार दास, उम्र 35 वर्ष,
      5. आनंद दास, पिता होरीदास पनिका, उम्र 26 वर्ष.
      6. अब्दुल जब्बार उर्फ विक्की, पिता मो. इकवाल मेमन, उम्र 21 वर्ष, सभी निवासी सतरेंगा, थाना लेमरु
                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article चुनाव:संजय शाह और भोला सोनी वार्ड पर्यवेक्षक नियुक्त
                Next Article KORBA:अमर जायसवाल (छोटू)की वार्ड 5 से दावेदारी
                KORBA:शहर में बिसराए राम, हनुमंत कथा से पहले रिकॉर्ड बनाने में व्यस्तता
                27/03/2026
                KORBA:भालू और दो शावकों की मौत,करंट बना वजह
                27/03/2026
                KORBA: गुजराती समाज के मनोज अध्यक्ष,अतुल सचिव व पीयूष कोषाध्यक्ष बने,उमेश देखेंगे जनसम्पर्क
                27/03/2026
                KORBA:मंत्री निवास के पास चाकूबाजी,युवती घायल,पास में ही सांसद का भी निवास
                27/03/2026
                KORBA:बागेश्वर सरकार कथा मार्ग का रोड मैप जारी
                27/03/2026
                KORBA:​गेवरा परियोजना व PNC में कार्य ठप्प कराया भू-विस्थापितों ने
                27/03/2026
                कोरबा में 28 से आध्यात्मिक महाकुंभ, बागेश्वर धाम सरकार के आगमन से भक्तिमय होगा वातावरण
                27/03/2026
                KORBA:चोरों को भाया सिलेण्डर,चौपाटी के दो दुकान से पार किया,अन्य में भय
                27/03/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?