Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:छत्तीसगढ़ पहला ऐसा राज्य जहां जिला उपभोक्ता आयोगों में भी ई-हियरिंग से सुनवाई शुरू : न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:छत्तीसगढ़ पहला ऐसा राज्य जहां जिला उपभोक्ता आयोगों में भी ई-हियरिंग से सुनवाई शुरू : न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया

Admin
Last updated: 05/08/2025 11:56 PM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

0 कोरबा जिला उपभोक्ता आयोग में पहला मामला ई-हियरिंग में सुना गया,

- Advertisement -

    0 आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया द्वारा वर्चुअली किया गया शुभारंभ

    - Advertisement -

      कोरबा। जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा में ऑनलाईन के माध्यम से अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया ने 04 अगस्त को ई-हियरिंग का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार श्रीनिवास तिवारी व सदस्य राज्य उपभोक्ता आयोग प्रमोद वर्मा, श्रीमती मोना चौहान ज्वांन्टर रजिस्ट्रार छ.ग. राज्य उपभोक्ता आयोग रायपुर, श्रीमती मधुलिका यादव, लेखा अधिकारी छ.ग. राज्य उपभोक्ता आयोग रायपुर, डाकेश्वर शर्मा अध्यक्ष एवं सदस्य श्रीमती निरूपमा प्रधान एवं अनिल अग्निहो़त्री जिला उपभोक्ता आयोग रायपुर, जिला उपभोक्ता आयोग जगदलपुर के अध्यक्ष सुजाता जायसवाल एवं सदस्य आलोक पांडेय वर्चुअली उपस्थित थे।
      अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग द्वारा ई-हियरिंग का वर्चुअल शुभारंभ के अवसर पर अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि वर्चुअल सुनवाई के माध्यम से प्रकरणो के शीघ्र निराकरण के संबंध में अवगत कराया गया। इस डिजिटल पहल के तहत पक्षकार और वकील घर बैठे ही मोबाईल, कम्प्यूटर के माध्यम से आयोग की सुनवाई शामिल हो संकेगे। खास कर ग्रामीण व दूर दराज के क्षेत्रो में रहने वाले लोगो के लिये बेहद ही लाभदायक होगी। इससे समय, श्रम व संसाधनो तीनो की बचत होगी।

      न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया ने बताया कि ई- फायलिंग पहले से ही प्रदेश के सभी जिला आयोगो मे उपलब्ध थी, अब ई -हियरिंग जुड़ने से छत्तीसगढ़ देश का पहला ऐसा राज्य बन जायेगा जहां सभी जिला उपभोक्ता आयोगो में डिजिटल सुनवाई की सुविधा आरंभ हो जायेगी। न्यायमूर्ति श्री चौरड़िया ने कहा कि उक्त कार्य हेतु राज्य शासन का भरपूर सहयोग मिल रहा है तथा उन्होने मिडिया एवं अधिवक्ताओ से अपील की वे ई- हियरिंग की जानकारी व्यापक रूप से प्रचार प्रसार कर लोगों में जागरूकता लाये एवं जिला आयोगो को सहयोग प्रदान करे।
      इस दौरान जिला आयोग कोरबा की अध्यक्ष श्रीमती रंजना दत्ता द्वारा कार्यक्रम के संचालन के दौरान वर्चुअल सुनवाई की महत्ता के संबंध मे जानकारी देते हुए बताया गया कि छ.ग. राज्य आयोग के निर्देशानुसार कोरबा जिले में नम्वबर 2023 से ई-फायलिंग से प्रकरणो की प्रस्तुती हो रही है, अब ई-हियरिंग से सुनवाई किये जाने जो अभूतपूर्ण निर्णय लिया गया है वह भविश्य में एक युगातंकारी कदम सिद्ध होगा। इस डिजिटीलाईजेशन कुशल पारदर्शी अधिक समावेशी न्यायप्रणाली के द्वार खोल रहा है जो भौगोलिक बाधाओं को दूर करेगा। कोरबा जिला एक औद्योगिक क्षेत्र जहां इस वर्चुअल हियरिंग का लाभ उपभोक्ताओ को निश्चित ही प्राप्त होगा।

      0 पहली ई-सुनवाई मयंक सक्सेना बनाम आदित्य बिरला इंश्योरेंस कंपनी की

      कार्यक्रम में प्रकरण मयंक सक्सेना बनाम आदित्य बिरला इंश्योरेंस कंपनी की सुनवाई राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया, राज्य उपभोक्ता आयोग के सदस्य प्रमोद वर्मा, रजिस्ट्रार श्रीनिवास तिवारी की वर्चुअल उपस्थिति में जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा की अध्यक्ष श्रीमती रंजना दत्ता, सदस्यगण सुश्री ममता दास एवं पंकज कुमार देवड़ा द्वारा की गई जिसमें परिवादी मयंक सक्सेना सहित उनके अधिवक्ता सुयश बाग एवं विरोधी पक्षकार आदित्य बिरला कंपनी की ओर से अधिवक्ता सौरभ अग्रवाल ने अपना तर्क प्रस्तुत किया।
      कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्तागण अशोक तिवारी, बी.के.शुक्ला, अधिवक्ता संघ के सचिव नूतन सिंह ठाकुर, पी.एन.एस. यादव, संजय जायसवाल ने ई- हियरिंग की आवश्यकता महत्ता एवं भविष्य की चुनौतियो के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला आयोग के मध्यस्थ सदस्य श्रीराम श्रीवास एवं महेन्द्र राजवाड़े उपस्थित थे। अंत में आभार प्रदर्शन जिला उपभोक्ता आयोग के डाटा एंन्ट्री ऑपरेटर मनीराम श्रीवास के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्तागण श्याम सुदंर अग्रवाल, श्रीमती संगीता चौहान, आयोग के कर्मचारीगण नाजीर रामनारायण पटेल, आदेशिका वाहक संजय कुमार शर्मा, वाहन चालक राजेश्वर राव इंग्ले भृत्य नूतन राजपूत, भृत्य श्रीमती दुर्गा चौबे, डी.एम.ए. श्रीमती आरती श्रीवास एवं आनंद सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण,पक्षकारगण व मीडिया कर्मी उपस्थित थे।

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article KORBA: जेल ब्रेक का मास्टर माइंड फरार,काम की तलाश में दो बंदी पकड़े गए,जेलर व इन 3 प्रहरियों का निलम्बन
                Next Article KORBA:युवती लापता, गायब करने का मामी पर आरोप
                KORBA BREAK: चंद्रमणि का हत्यारा कुणाल गिरफ्तार,पत्रकार संग बलवा और डकैती में भी संलिप्तता
                15/06/2026
                KORBA:दिनदहाड़े आतंक,रज्जाक ने BJP नेता का दोनों पैर तोड़ा, मंत्री लखन पहुंचे अस्पताल
                15/06/2026
                मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रबुद्धजनों, समाज प्रमुखों एवं धर्माचार्यों से मिले पदाधिकारी
                15/06/2026
                KORBA:सर्वाधिक मतों से जीते कमलेश यादव, प्रेस क्लब के संरक्षक निर्वाचित
                14/06/2026
                KORBA BREAK:लाखों का बैटरी स्क्रैप रवाना होने से पहले पकड़ाया, पर्यावरण विभाग ने पुलिस को सौंपा
                14/06/2026
                बालको के “सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर”
                13/06/2026
                KORBA BREAK: ASI के घायल पुत्र ने दम तोड़ा, कुछ आरोपी हिरासत में,डीजल चोरों से जुड़ रहे तार,अधिकृत पुष्टि नहीं
                12/06/2026
                KORBA:राधा मिश्रा की श्रद्धांजलि शोक सभा आज ग्राम तौलीपाली में
                12/06/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?