👉🏻लोगों की काट रहे जेब, महंगे सामानों पर भी कर रहे हाथ साफ
👉🏻 तीन संदिग्ध महिला चोरों को पुलिस ने पकड़ा
कोरबा-पाली। यदि आप पाली का मेला घूमने जा रहे हैं तो सतर्क रहने की जरूरत है। महाशिवरात्रि पर्व के दिन से ही आयोजित हो रहे 15 दिवसीय मेले में इन दिनों महिला चोर गिरोह सक्रिय है,जो भीड़ में अधिकतर लोगों के पर्स, मोबाइल सहित महंगी चीजें पर हाथ साफ कर रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार करीब एक दर्जन से अधिक लोग मेले में घूम रहे महिला चोरों के शिकार हुए हैं।मेला देखने आए कई पीड़ितों ने बताया कि वे भीड़ में मेले का लुत्फ उठा रहे थे, इसी बीच किसी ने पॉकिट मार ली तो किसी का मोबाइल गायब हो गया। मेले में जो महिला पाकिटमार सक्रिय है ,बताया जा रहा है कि वे सीमावर्ती बिलासपुर जिले के रतनपुर थानांतर्गत के निवासी हैं जो पाली मेले में भीड़ का फायदा उठाकर अपना हाथ साफ कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस मेले में मुस्तैद तो है तथा बीते दिनों देर शाम तीन महिला संदिग्धों को हिरासत में लिया भी, जो मेले के भीड़ वाले स्थानों में पाकिटमारी की घटना को अंजाम देने में लगे थे।लेकिन उन पर आगे की कार्रवाई अज्ञात है। फिलहाल पाली मेला घूमने जा रहे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।




