👉🏻 मोतीसागर पारा के लड़कों ने विवाद से मना करने पर दिया अंजाम
कोरबा। प्रार्थी संदीप भारद्वाज निवासी इंदिरा नगर दुरपा रोड कोरबा ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया है। उसने बताया कि घटना दिनाँक 25 मार्च के रात्रि करीब 10 बजे मुस्लिम जमात खाना के सामने पुरानी बस्ती रोड में आरोपी पाण्डु, शिवा, लक्की साहू तथा एक अन्य सभी निवासी मोतीसागर पारा ने उसके साथ मारपीट किया। जमात खाना भवन में उसके रिस्तेदार महेश जोशी का विवाह कार्यक्रम हो रहा था जिसमें शामिल होने के लिए प्रार्थी अपनी मां कमला बाई भारद्वाज, बहन सुमन के साथ में पैदल जा रहा था। जमात खाना के सामने पहुंचे थे कि रोड में शिवा, पाण्डु, लक्की साहू तथा अन्य लड़के विवाद झगड़ा हो रहे थे। इनको विवाद करने से प्रार्थी ने मना किया तो पाण्डु,शिवा, लक्की साहू तथा एक अन्य लड़का ने, ज्यादा होसियार बन रहा है कहकर गाली देकर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट किया। पाण्डु ने इसे जान से मार देता हूँ कहते हुए जान लेने के नीयत से चाकू निकालकर पेट में वार किया। वार स बचने के लिए पलटा तो चाकू प्रार्थी कुल्हा के नीचे जांघ में लगा। यदि बचने के लिए नहीं पलटा होता तो निश्चित ही चाकू पेट में लग कर गंभीर चोट लगता तथा मृत्यु हो सकती थी।
संदीप भारद्वाज की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 109, 115(2), 296, 3(5), 351(3)- BNS के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।




