Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:उद्योग मंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:उद्योग मंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

Admin
Last updated: 15/08/2025 7:51 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

0 कोरबा में आजादी की 78वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास और उमंग के माहौल में संपन्न

- Advertisement -

    0शहीद जवानों के परिजनों को किया सम्मानित

    - Advertisement -

      कोरबा। कोरबा जिला में देश की आजादी की 78वीं वर्षगांठ उमंग और हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में मनाई हुई। मुख्य अतिथि उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने फुटबाल मैदान सीएसईबी कोरबा (पूर्व) में मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा कर परेड की सलामी ली। उन्होंने प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन किया।

      जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री लखनलाल देवांगन ने हजारों नागरिकों की उपस्थिति में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। सुरक्षा बलों द्वारा हर्ष फायर किया गया और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, सीआइ्र्रएसएफ, जिला पुलिस बल, सुरक्षा बल,नगर सेना, वन रक्षक, स्काउट गाइड सीनियर-जूनियर डिवीजनों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। परेड कमांडरों द्वारा परेड रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया।

      इस दौरान उनके साथ कलेक्टर अजीत वसंत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी उपस्थित थे। उन्होंने अनेकता में एकता के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े। इसके बाद विभिन्न शालाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक, मनमोहक देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई जिसका दर्शकों द्वारा करतल ध्वनि से स्वागत किया गया ओर कार्यक्रमों का आनंद लिया।

      समारोह में अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद होने वाले जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया।

      0 मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण – समारोह में मुख्य अतिथि श्री देवांगन के करकमलों द्वारा परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

      0परेड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल को मिला प्रथम स्थान – परेड

      प्रोफेशनल में प्रथम पुरस्कार छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, द्वितीय पुरस्कार सीआईएसएफ, तृतीय पुरस्कार जिला पुलिस बल महिला तथा सांत्वना पुरस्कार वन रक्षक टीम, नगर सेना पुरूष, नगर सेना महिला और जिला पुलिस बल पुरूष को दिया गया। परेड नान प्रोफेशनल जुनियर वर्ग में प्रथम स्थान एन.सी.सी. सीनियर डिवीजन बालक, द्वितीय स्काउट दल सीनियर डिवीजन बालक, तृतीय गाइड दल सिनियर डिवीजन बालिका ने हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार एनसीसी जुनियर डिवीजन बालिका वर्ग को प्रदान किया गया।

      0सांस्कृतिक कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय प्रथम –

      सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रथम स्थान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कोरबा, द्वितीय स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीडब्ल्यूडी कोरबा, तृतीय स्थान दिव्य ज्योति विशेष स्कूल रामपुर कोरबा ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार निर्मला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसाबाड़ी, लायंस इंग्लिश स्कूल टीपी नगर कोरबा, डीएव्ही स्कूल एसईसीएल कोरबा और सेजेस पंप हाउस कोरबा को दिया गया।
      0 उत्कृष्ट कर्मी भी सम्मानित –

      समारोह में मुख्य अतिथि लखनलाल देवांगन द्वारा शासकीय कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। जिसमें कार्यालय कलेक्टर, कार्यालय पुलिस अधीक्षक सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। इस दौरान महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल सहित अन्य विभागीय अधिकारी, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में शहरवासी, पत्रकारगण उपस्थित थे।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article KORBA BREAK:इन फर्मों पर FIR, अधिकारियों पर जांच संस्थित,देखें पूरी जानकारी
              Next Article महापौर ने साकेत में ध्वजारोहण किया
              हैवानियत:खून की होली खेली पिता-पुत्र ने,संपत्ति विवाद 4 लोगों का काल बना
              14/05/2026
              NEET परीक्षा रद्द: छात्रों के समर्थन में आया Physics Wallah, 15 मई से शुरू होंगी RE-NEET 2026 के लिए Free Classes एवं Test Series.
              14/05/2026
              KORBA की यह घटना सबक है:रील के चक्कर में जान न गँवाईए…आप अपने परिवार के लिए कीमती हैं
              14/05/2026
              KORBA:पेंशन दिलाने पंच ने ली रिश्वत, अधिकारियों का नाम लेकर 9 हजार ऐंठे परित्यक्ता से
              14/05/2026
              CG BREAK:रायगढ़ में ब्लैक मनी का नेटवर्क ध्वस्त,1करोड़ से अधिक बरामद,नोट गिनने की मशीन भी
              14/05/2026
              KORBA BREAK:102 नग विद्युत खम्भों के चोर धरम व राजा की दहशत पर शिकंजा,जेल भेजे गए
              13/05/2026
              Coal Gasification Gets Major Boost: Union Cabinet Approves Ambitious Rs.37,500 Crore Scheme
              13/05/2026
              कोयला गैसीकरण को मिली नई गति : केंद्र सरकार की 37,500 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी
              13/05/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?