कोरबा। जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से साइबर पुलिस थाना कोरबा का गठन कर दिया गया है। गृह (पुलिस) विभाग, छत्तीसगढ़ शासन की अधिसूचना के अनुसार साइबर पुलिस थाना कोरबा का उद्घाटन 28 जनवरी 2026 को किया गया है। थाना गठन के पश्चात पदस्थापना आदेश जारी किया गया है।
पुलिस अधीक्षक, जिला कोरबा द्वारा जारी आदेश के तहत साइबर पुलिस थाना के संचालन के लिए 13 अधिकारी एवं कर्मचारियों की पदस्थापना की गई है। निरीक्षक ललित कुमार चन्द्रा को साइबर पुलिस थाना कोरबा का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि उप निरीक्षक अजय सोनवानी सहित अन्य पुलिसकर्मियों को भी साइबर थाना में जिम्मेदारी सौंपी गई है।








