कोरबा। जिले के युवा पत्रकार कटघोरा निवासी शारदा पाल आज दोपहर के वक्त सड़क दुर्घटना में चोटिल हो गए। बताया गया कि वह दोपहर करीब तीन से चार बजे के मध्य अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर कटघोरा से छुरी की ओर जा रहे थे, इस दौरान मार्ग में सामने चल रहे एक ट्रैक्टर के चालक द्वारा एकाएक खतरनाक तरीके से ट्रैक्टर को मोड़ दिया गया जिसकी वजह से पीछे से आ रहे शारदा पाल को इसका आभास ना हो पाया और वह जब तक संभल पाते, उनकी मोटरसाइकिल ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में शारदा पाल के कंधे पर चोट आई है। उन्हें तत्काल निकटतम अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार बाद छुट्टी दे दी गई। वे घर पर विश्राम कर रहे हैं। शारदा पाल के साथ हुए हादसे की सूचना पर शुभचिंतक उनके निवास पहुंचकर हाल जान रहे हैं। हम उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।
KORBA:पत्रकार शारदा पाल सड़क हादसे में घायल






