कोरबा। बालको एवं दर्री क्षेत्र के जल भराव क्षेत्र का महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने पार्षद गण एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

लगातार वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों का महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने पार्षद गण एवं नगर निगम के अधिकारियो के साथ दौरा कर मौके पर स्थिति का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आवश्यक संसाधनों के साथ राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

महापौर ने कहा कि नगर निगम की टीम लगातार मैदान में मौजूद है और जलभराव की समस्या के त्वरित समाधान के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।







