कोरबा। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने विद्यालयों और महाविद्यालयों में अपनी तरफ से सदस्यों को नामांकित किया है। उन्होंने इस संबंध में संबंधितों के लिए पत्र भी जारी किए हैं।
इस कड़ी में मोहन लदेर, पिता श्री समेर सिंह, मो. नं. 9039171727, निवासी म.नं. 88/8 गजरा साईड बांकीमोंगरा, जिला कोरबा को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मोंगरा में शाला विकास समिति में सदस्य के रूप में सांसद ने अपनी ओर से नामांकित किया है।
इसी तरह सुनील पाण्डेय, पिता एस.एन.पाण्डेय, मो.नं. 621656501 निवासी ग्राम बांकीमोंगरा को अपनी ओर से शासकीय महाविद्यालय बांकीमोंगरा में जन भागीदारी समिति के लिए नामांकित किया है। नामांकित होने के बाद इन्हें क्षेत्रवासियों व शुभचिंतकों से बधाईयां मिल रही है। नामांकित सदस्यों ने सांसद के प्रति आभार जताते हुए अपना उत्कृष्ट योगदान देने के प्रति आश्वस्त किया है।
KORBA:मोहन और सुनील को सांसद ने सदस्य नामांकित किया







