कोरबा। जिले के खरमोरा क्षेत्र में एक व्यक्ति सर्पदंश का शिकार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने सूचना (आरसीआरएस) उमेश यादव को दी। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर जहरीले नाग सांप का सफल रेस्क्यू किया और झाड़-फूक में न जाकर पीड़ित व्यक्ति को तुरंत अस्पताल भिजवाया।
यह संस्था कोरबा क्षेत्र में सर्प रेस्क्यू और जनजागरूकता अभियानों में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। सदस्यों की तत्परता और साहसिक कार्यों के लिए उन्हें स्थानीय समुदाय में सराहा जाता है। सर्पदंश की घटनाएं कोरबा जिले में समय-समय पर सामने आती रहती हैं, और ऐसे मामलों में तत्काल चिकित्सा सहायता और जागरूकता अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।